एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कदम से नाराज हैं साक्षी मलिक? बयानों से समझें

Vinesh Phogat Bajrang Punia: हरियाणा के विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने का फैसला लिया है. इस पर पहलवान साक्षी मलिक नाराज दिख रही हैं.

Sakshi Malik on Vinesh Phogat-Bajrang Punia: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला लिया है. इसी के साथ दोनों ने ही अपनी सरकारी नौकरियों से इस्तीफा दे दिया है. अगर दोनों कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं तो आगामी चुनाव में उन्हें टिकट मिलने की भी संभावना है. इस पर अब दिग्गद कुश्ती खिलाड़ी साक्षी की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे नाराज हैं.

पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगट पर कहा, "शायद आज वे पार्टी में शामिल होंगे, इसीलिए इस्तीफा दे रहे हैं. यह उनका निजी फैसला है कि वे पार्टी में शामिल होना चाहते हैं. हमारे आंदोलन को गलत रूप न दिया जाए. महिलाओं के लिए मेरा आंदोलन आज भी जारी है."

'संघर्ष को अंत तक ले जाऊंगी'
साक्षी मलिक ने आगे कहा, "मैंने हमेशा कुश्ती के बारे में सोचा है, मैंने कुश्ती के हित में काम किया है और आगे भी करूंगी. मुझे बड़े ऑफर भी मिले लेकिन मैं जिस चीज से भी जुड़ी हूं, उसके अंत तक काम करना है. जब तक फेडरेशन साफ-सुथरा नहीं हो जाता और बहन-बेटियों का शोषण बंद नहीं हो जाता, मेरी लड़ाई जारी रहेगी."

दरअसल, विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई पहलवानों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो संघर्ष शुरू किया था, उसे लेकर साक्षी मलिक चिंतित दिख रही हैं. ऐसा उनके इस बयान से जाहिर हो रहा है, जहां मलिक कह रही हैं कि उन्हें भी बड़े ऑफिर आए थे, लेकिन कुश्ती और महिलाओं के हित को ही उन्होंने प्राथमिकता रखा. साक्षी मलिक ने कहा कि वह आगे भी अपना संघर्ष जारी रखेंगी और अंत तक जाएंगी.

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया जॉइन करेंगे कांग्रेस
शुक्रवार (6 सितंबर) को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. माना जा रहा है कि इसके बाद दोनों को कांग्रेस की ओर से टिकट मिल सकता है. विनेश फोगाट को चरखी दादरी की बढाड़ा सीट या फिर जुलाना सीट से टिकट मिलने की संभावना है तो वहीं बजरंग पूनिया को बादली सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट का बड़ा कदम, छोड़ दी ये सरकारी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget