एक्सप्लोरर

कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट का बड़ा कदम, छोड़ दी ये सरकारी नौकरी

Vinesh Phogat Resigns: दिग्गज कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने रेलवे की जॉब से इस्तीफा दे दिया है. दोनों ही खिलाड़ी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं.

Vinesh Phogat News: दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले रेलवे की नौकरी छोड़ दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है.'' विनेश फोगाट नॉर्दन रेलवे में ओएसडी/स्पोर्ट्स पर तैनात थीं.

उन्होंने कहा, ''जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी.''

बजरंग पूनिया ने भी छोड़ी नौकरी

उनके साथ कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने भी रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. दोनों ही खिलाड़ी आज (शुक्रवार, 6 सितंबर) कांग्रेस में शामिल होंगे. पार्टी उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है.

बजरंग पूनिया उत्तर रेलवे में ओएसडी खेल के पद पर थे. उनकी नियुक्ति 13 सितम्बर 2014 को हुई थी.

राहुल गांधी से हो चुकी है मुलाकात

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार (4 सितंबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसी के बाद से दोनों के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई. इससे पहले ये खिलाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले थे.

बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं.

टिकट कटने पर बबीता फोगाट की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं BJP के फैसले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget