एक्सप्लोरर

राधिका यादव मर्डर केस: बार-बार अपना बयान बदल रहे पिता, सामने आई बड़ी जानकारी

Radhika Yadav Tennis Player: राधिका यादव के पिता को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. सूत्रों से पता चला है कि उसके पिता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, राधिका के पिता दीपक यादव पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. वह बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं. दीपक यादव को शुक्रवार (11 जुलाई) को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने एक दिन की रिमांड में भेज दिया. पुलिस ने दो दिन की कोर्ट से कस्टडी की मांग की थी.

राधिका यादव की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने रिमांड पेपर में क्या कहा?

  • हत्या में शामिल पिस्टल रिकवर हो गया, कारतूस रिकवर करना बाकी है.
  • दीपक यादव ने पिस्टल को छिपाया है.
  • पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. बार बार बयान  बदल रहे हैं.
  • हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाना है.
  • सोशल मीडिया की भी जांच करनी है.

दो घंटे में आरोपी पिता ने छुपा दिया हथियार

गुरुवार (10 जुलाई) की सुबह 10:30 बजे राधिका के हत्या की गई. दोपहर 12:30 बजे अस्पताल से पुलिस को कॉल किया गया कि एक लड़की को तीन गोली लगी, मर गयी है. इन 2 घंटो में आरोपी दीपक ने कारतूस को रेवाड़ी के पास अपनी जमीन पर फेंक दिया. हत्या की वारदात और पुलिस को मिली जानकारी के बीच दो घंटे में आरोपी पिता दीपक को कारतूस छुपाने का समय मिल गया. 

वारदात के समय कहां थीं राधिका यादव की मां?

दीपक यादव ने कथित तौर पर गुरुवार को सुशांत लोक इलाके में अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मुताबिक, आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. राधिका के यादव के चाचा कुलदीप यादव की शिकायत पर दर्ज एफआईर के मुताबिक मां मंजू यादव इस घटना के समय घर के फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद थीं.

क्या राधिका यादव का गाना बना हत्या की वजह?

राधिका यादव मामले में एक म्यूजिक वीडियो की चर्चा हो रही है. पिछले साल राधिका यादव एक गाने में नजर आई थीं.  KARWAAN - Official Music Film (INAAM) नाम के म्यूजिक वीडियो को अभी तक यूट्यूब पर 10970 व्यूज मिल चुके हैं. पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि इस वीडियो की वजह से घर में तनाव पैदा हुआ हो. इसलिए पुलिस ने हर एंगल से जांच की बात कही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार
गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की मूर्ति का अनावरण

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget