एक्सप्लोरर

Watch: सीएम से विनय नरवाल की बहन बोलीं, 'जिसने मारा उसका सिर चाहिए', नायब सैनी ने कहा- वो मरेगा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी मौत हो गई. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया. इस दौरान विनय की बहन ने कहा कि मेरे भाई को मारने वाले का सिर चाहिए.

Jammu Kashmir Terror Attack: करनाल की सड़कों पर गूंज रही थी एक बहन की चीख, आंसू, गुस्सा और सवाल! पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सिर्फ एक सैनिक नहीं छीना, एक परिवार की उम्मीद, एक बहन का अभिमान और एक पत्नी का सहारा छीन लिया. शहीद नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (Vinay Narwal) की बहन सृष्टि जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के सामने फूट-फूट कर रोईं, तो हर किसी का कलेजा फट पड़ा.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए. उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 23 अप्रैल को करनाल में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

सीएम सैनी से बहन ने लगाई गुहार

भीड़ के बीच सीएम सैनी ने परिवार से मुलाकात कि तो बहन सृष्टि की आवाज फूट पड़ी और कहा, "कोई नहीं आया वहां पर, वो जिंदा था 2 घंटे तक, अगर आर्मी होती तो वो बच सकता था, कोई भी नहीं आया." उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगाई, "आई वॉंट देम टू बी डेड (मैं चाहती हूं वो आतंकी जिंदा न रहे) जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए." इस पर सीएम सैनी ने भरोसा दिलाया कि 'वो मरेगा जिसने मारा, न्याय जरूर मिलेगा.'

शहीद के परिवार के साथ है सरकार- नायब सैनी

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, "जिसने भी ये हमला किया है, वो मानवता पर हमला है. सरकार उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी कि भविष्य में कोई आतंकवादी ऐसा कुकृत्य करने की सोच भी न सके." उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार पूरी संवेदनशीलता से मामले को देख रही है.

जब सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल हुआ, तो सीएम ने कहा, "जांच जारी है. जल्द ही इस कायराना हमले के पीछे छिपे चेहरे सामने लाए जाएंगे और कड़ी सजा दी जाएगी."

जारी रहेंगी तीर्थ यात्राएं- CM नायब सैनी
कश्मीर में पर्यटकों के भागने की खबरों पर उन्होंने कहा, "कुछ ताकतें नहीं चाहतीं कि कश्मीर तरक्की करे, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगी. अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. डर उन्हें होना चाहिए जो ऐसी कायराना हरकतें करते हैं."

सीएम सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय की पत्नी के साहस की सराहना करते हुए कहा, "मैं साधुवाद देता हूं उस जज्बे को, जिस तरह उन्होंने गोलियों के बीच अकेले मोर्चा संभाला. न्याय जरूर मिलेगा, और ऐसा न्याय होगा जो इतिहास में दर्ज होगा."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget