एक्सप्लोरर

Watch: पहलगाम हमले में शहीद हुए विनय नरवाल के घर पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, पिता को रोता देख नहीं रोक पाए आंसू

Pahalgam Terror Attack: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी के 8 दिन बाद पहलगाम में आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी. उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए मनोहर लाल खट्टर करनाल में उनके घर पहुंचे.

Manohar Lal Khattar at Vinay Narwal House: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की कहानी झकझोर देने वाली है. शादी के महज 8 दिन बाद उनकी पत्नी के सामने दहशतगर्द आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी. वह तस्वीर जिसमें विनय नारवाल शहीद हो गए थे और उनकी पत्नी उनके बगल में बेसुध बैठी थी, उस तस्वीर ने सबका कलेजा चीर दिया. अब विनय नरवाल के घरवालों की हालत देख खुद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी रो पड़े.

दरअसल, मनोहर लाल खट्टर करनाल में विनय नरवाल के घर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे. दिवंगत विनय नरवाल अपने घर के अकेले बेटे थे. उनकी एक बहन है सृष्टि, जिन्होंने उनका अंतिम संस्कार किया. पता नहीं घर के लोग इस शोक से कभी उबर भी पाएंगे या नहीं. विनय नरवाल के पिता को रोता देख मनोहर लाल खट्टर के आंसू भी नहीं रुक पाए. 

'मेरी बहू ने वह सब देखा'- विनय नरवाल के पिता
दिवंगत विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने मिडिया से बातचीत में कहा, "विनय बहादुर की तरह शहीद हुआ है. मेरे ऊपर दुख का पहाड़ टूटा है. उस हमले को मेरी बहू ने देखा है. जब मै कश्मीर गया था वहां के प्रशासन और सरकार ने पूरी मदद की. गृहमंत्री अमित शाह मौके पर थे. प्रधानमंत्री अपना दौरा बीच मे छोड़कर वापस भारत आ गए. सरकार हमारे साथ है."

'मेरा भाई मेरे लिए सबकुछ था'
वहीं, विनय की बहन सृष्टि ने स्पष्ट किया कि उनके भाई विनय नरवाल का सोशल मीडिया पर गाने वाला वीडियो चलाया जा रहा है, वो फेक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा कुछ न चलाया जाए. विनय की बहन ने कहा कि उनका भाई उनके लिए सबकुछ है. 

'विनय नरवाल के नाम को मिलेगा सम्मान'- मनोहर लाल खट्टर
मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात करूंगा और उचित उपायों पर चर्चा करूंगा. हम लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम को सम्मान देने के लिए कदम उठाएंगे. करनाल से संबंधित कोई भी घोषणा बाद में की जाएगी, क्योंकि वर्तमान में परिवार शोक की अवधि से गुजर रहा है. एक बार जब यह शोक अवधि समाप्त हो जाएगी, तो हम इन मामलों पर चर्चा करेंगे और कार्रवाई करेंगे."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget