एक्सप्लोरर

Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ने लगी ठिठुरन, धुंध से विजिबिलिटी भी कम, प्रदूषण से स्कूलों में छुट्टी

Haryana Weather News: हरियाणा में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने लगी है. कई जिलों में धुंध की वजह से परेशानी हो रही है. प्रदूषण की वजह कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी की गई है.

Haryana Weather Forecast: हरियाणा के कई जिलों में तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास होने लगा है. वहीं धुंध की भी स्थिति नजर आ रही है. इसकी वजह से विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी. तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.

भिवानी में सबसे कम 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.7 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश के कई क्षेत्रों में 12 नवंबर से 16 नवंबर तक स्मॉग की स्थिति बनी, जिसकी मुख्य वजह 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव होना रहा. इसके अलावा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल और अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए, जिससे भी स्मॉग की स्थिति बनी और दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 21 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से स्मॉग की स्थिति में कमी आने और रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 22 नवंबर रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में भी बदलाव आने की संभावना है.

प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा
हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. रविवार को प्रदेश के 4 शहरों में एक्यूआई 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. प्रदेश का बहादुरगढ़ शहर 445 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा. इसके अलावा दिल्ली दूसरे और भिवानी तीसरे और बीकानेर चौथे स्थान पर रहा.

इस सीजन में पहली बार हरियाणा के किसी शहर का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए झज्जर, रोहतक, पानीपत में अगले आदेश तक 5वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां कर दी है. इसके अलावा नूंह में 18 से 22 नवंबर तो सोनीपत 18 नवंबर को छुट्टी रहेगी.

यह भी पढ़ें: पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर अनिल विज का पलटवार, ‘उनका कोई अधिकार नहीं...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget