एक्सप्लोरर

हरियाणा में सर्दियों की छुट्टी का ऐलान, जानें- कब से कब तक बंद रहेंगे सभी स्कूल?

Winter Vacation in Haryana: हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. ऐसे में नायब सिंह सैनी सरकार ने एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.

Haryana Winter Holidays: हरियाणा में कड़ाके की सर्दी के बीच नायब सिंह सैनी सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. सरकार के मुताबिक हरियाणा में एक जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी. 

हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक ये विंटर वैकेशन के दौरान सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के नियमों के अनुसार दसवीं और 12वीं के बोर्ड के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है.

16 जनवरी से स्कूल फिर से खुलेंगे. हालांकि अभी इस आदेश में ये जानकारी नहीं दी गई है कि जब स्कूल खुलेंगे तो समय यही रहेगा या टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा.

हरियाणा में कड़ाके की सर्दी
बता दें कि हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा. करनाल में भी कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 6.9 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इससे पहले राजस्थान सरकार ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पहले ही स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान किया था. प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी 2025 तक के स्कूलों विंटर वैकेशन की घोषणा की थी. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश के मुताबिक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे. सरकार का आदेश का पालन नहीं करने पर स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं अब हरियाणा के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है. अब यहां 31 दिसंबर के बाद 16 जनवरी को स्कूल खुलेंगे.

ये भी पढ़ें

'BJP अपनी तैयारी कर रही है और फिर हमारे नेता...', निगम चुनाव पर बोले पूर्व MLA शमशेर सिंह गोगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget