एक्सप्लोरर

Rekha Sharma Profile: हरियाणा में BJP ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार का किया ऐलान, इस महिला चेहरे पर लगाया दांव

BJP Rajya Sabha Candidate Rekha Sharma Profile : हरियाणा में बीजेपी नेता कृष्ण लाल पंवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है. इसी सीट पर बीजेपी ने रेखा शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.

Rekha Sharma News: बीजेपी ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी की नेता रेखा शर्मा अगस्त 2018 से अगस्त 2024 तक महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं. इस दौरान वो कई बार बयानों को लेकर विवादों में आई. 

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी नेता कृष्ण लाल पंवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है. कृष्ण लाल पंवार ने विधानसभा चुनाव में इसराना सीट से जीत दर्ज की थी. और नायब सिंह सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास, खान एवं भूविज्ञान मंत्री बने.

इस सीट पर 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है. बीजेपी इस एक सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज कर सकती है और कार्यकाल अगस्त 2028 तक होगा. 

मोहन लाल बडौली ने क्या कहा?

उम्मीदवार के ऐलान से पहले रविवार (8 दिसंबर) को हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा था कि हमारे संगठन का पर्व चला हुआ है. बीजेपी हरियाणा परिवार के 30 लाख सदस्यों में से कोई भी राज्यसभा सांसद बन सकता है.

कई नामों की थी चर्चा

मोहन लाल बडौली और सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित अन्य नेता राज्यसभा सीट के लिए दावेदार माने जा रहे थे. दुग्गल अनुसूचित जाति की प्रमुख चेहरा हैं. अटकलें थी कि पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भी राज्यसभा के लिए अपना दावा पेश किया है. उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.

कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को परिवार के गढ़ आदमपुर विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था. अगस्त में राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भी बिश्नोई दावेदार माने जा रहे थे लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस से पार्टी में आईं किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया.

'गैर-लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें....', किसानों पर आंसू गैस छोड़े जाने पर भड़के भूपेंद्र सिंह हुड्डा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
पंखे के करंट से विवाहिता की मौत या हत्या? आमने-सामने दोनों पक्ष
Panipat: पंखे के करंट से विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget