एक्सप्लोरर

हरियाणा: कांग्रेस की मीटिंग में नहीं तय हुआ नेता प्रतिपक्ष का नाम, हुड्डा बोले, 'विधायक दल ने पहले ही...'

Haryana News: हरियाणा नेता प्रतिपक्ष चयन में देरी पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने केंद्रीय नेतृत्व को यह अधिकार दिया है. BJP का आरोप है कि कांग्रेस में विवाद के चलते देर हो रही है.

Haryana Congress News: हरियाणा में नई सरकार बने चार-पांच महीने हो चुके हैं लेकिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चयन अभी तक नहीं हो सका है. हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी नेता विपक्ष पर फैसला नहीं हो सका है. इसको लेकर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान आया है. 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "विधायक दल ने पहले ही प्रस्ताव पारित कर के केंद्रीय नेतृत्व को नेता विपक्ष चुनने का अधिकार दिया हुआ है."

अनिल विज ने बताई वजह?
वहीं, नेता प्रतिपक्ष पर अब तक फैसला न हो पाने को लेकर सत्ताधारी दल बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर है. हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज का कहना है, "कांग्रेस में बहुत झगड़ा चल रहा है. विधायक चाह रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता बनें लेकिन हाई कमान हुड्डा साहब को नहीं बनाना चाहती है. इसी में यह मामला अटका हुआ है."

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम चल रहा था आगे
गौरतलब है कि बुधवार (5 मार्च) को भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के नेताओं ने कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद से मांग की थी कि विधायक दल के नेता का चयन कर लें. शुक्रवार (7 मार्च) से हरियाणा में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है. इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष के नाम का चयन नहीं हो सका. 

स्वाभाविक तौर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए आगे चल रहा था. अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं तो अशोक अरोड़ा या गीता भुक्कल का नाम भी संभावित तौर पर आगे चल रहा था. 

क्या बीके हरिप्रसाद बना पाएंगे संतुलन?
कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने सभी नेताओं से एक–एक कर चर्चा की. विधायक दल के नेता के अलावा कुछ नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की भी मांग रखी थी. दरअसल, हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी एक बड़ी समस्या है, जिसका इलाज पार्टी आलाकमान अभी तक नहीं कर सका है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बेहद अनुभवी माने जाने वाले बीके हरिप्रसाद संतुलन बनाए रखते हुए संगठन में क्या बदलाव कर पाते हैं? 

यह भी पढ़ें: Himani Narwal: क्या कांग्रेस के मुस्लिम कार्यकर्ता ने की हिमानी नरवाल की हत्या? जानें- इस वायरल दावे की हकीकत

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget