एक्सप्लोरर

'अगर हरियाणा में हमारी सरकार बनी तो...', अभय चौटाला ने कर दिया बड़ा दावा

Haryana Election 2024: अभय चौटाला ने हरियाणा में इनेलो और बसपा की सरकार बनने का दावा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम बुजुर्गों को 7500 रुपये पेंशन के देंगे.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इस बीच इनेलो नेता अभय चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. जन आशीर्वाद जनसभा में अभय चौटाला ने कांग्रेस के वादों पर कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अब तक कहां थे जो अब चुनाव से पहले घोषणाएं कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने बुजुर्गों को पेंशन और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया.

बहादुरगढ़ में अभय चौटाला ने हरियाणा में इनेलो और बसपा की सरकार बनने का दावा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम बुजुर्गों को 7500 रुपए पेंशन के देंगे. साथ ही साथ दो लाख युवाओं को रोजगार देंगे. चौटाला ने ये भी कहा कि बिजली के मीटर उखाड़ घरेलू बिजली फ्री देंगे. वहीं उन्होंने बहादुरगढ़ से शीला नफे सिंह राठी को जिताने की अपील की.

'प्रदेश की नींव मजबूत करने का काम किया'
अभय चौटाला ने रैली के दौरान कहा, "हरियाणा प्रदेश के निर्माता के रूप में जननायक चौधरी देवीलाल जी ने जहां अपनी अहम भूमिका निभाई वहीं चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी ने प्रदेश की नींव को मजबूत करने का काम किया. उन्होंने नहरों का जाल बिछाकर सिंचाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया और गांव-गांव को सड़कों से जोड़कर ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया. इसके साथ ही बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना और साइबर सिटी गुरुग्राम का विकास, चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है."

'हरियाणा की उन्नति के लिए ठोस कदम उठाएंगे'
उन्होंने आगे कहा, "हरियाणा हमारा घर है और इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर हम प्रदेश की उन्नति के लिए ठोस कदम उठाएंगे. हमारा उद्देश्य हरियाणा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है ताकि हर नागरिक को विकास का लाभ मिल सके और प्रदेश को खुशहाल बनाया जा सके."

ये भी पढ़ें

'आचार संहिता के दौरान राम रहीम...', कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget