एक्सप्लोरर

कांग्रेस में आते ही अशोक तंवर ने BJP की बढ़ा दी टेंशन, आखिर ऐसा क्या कर दिया?

Ashok Tanwar Joins Congress: कांग्रेस में शामिल होने से पहले अशोक तंवर ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि तीसरी बार हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में BJP की सरकार बनेगी.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर की घर वापसी हो गई है. उन्होंने गुरुवार (3 अक्टूबर) को बीजेपी छोड़कर फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया. कांग्रेस में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उस पोस्ट को हटा लिया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया था.

कांग्रेस में शामिल होने से पहले अशोक तंवर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था, ''नलवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रणधीर पनिहार जी के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित किया. रणधीर जी भारी मतों से जीतेंगे और तीसरी बार हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी.''


कांग्रेस में आते ही अशोक तंवर ने BJP की बढ़ा दी टेंशन, आखिर ऐसा क्या कर दिया?

राहुल गांधी की रैली में अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल

अशोक तंवर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब ये पोस्ट नहीं दिख रहा है. गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने से कुछ ही घंटे पहले वो बीजेपी की रैली में शामिल हुए थे लेकिन वो अचानक राहुल गांधी की रैली में पहुंचे और फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया. पूर्व सांसद अशोक तंवर हरियाणा में विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले महेंद्रगढ़ जिले में राहुल गांधी की रैली का हिस्सा बनते हुए फिर से कांग्रेस के हो गए.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले में जैसे ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना भाषण समाप्त कर रहे थे, मंच से एक घोषणा की गई जिसमें दर्शकों से कुछ मिनट इंतजार करने को कहा गया. इसके तुरंत बाद तंवर मंच पर आए और घोषणा की गई कि आज उनकी घर वापसी हो गई है.  

लोकसभा चुनाव में कुमारी सैलजा के खिलाफ उतरे थे तंवर

अशोक तंवर इस साल की शुरुआत में बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में सिरसा से बीजेपी की टिकट पर कुमारी सैलजा के खिलाफ चुनाव लड़ा था. तंवर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद 2019 में पार्टी छोड़ दी थी. बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी.

ये भी पढ़ें: अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, अनिल विज क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget