एक्सप्लोरर

Blinkit Ambulance: अब 10 मिनट में मिलेगी एंबुलेंस, गुरुग्राम में ब्लिंकिट ने लॉन्च की सर्विस, जानें डिटेल

Blinkit Ambulance Service: ई-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने गुरुग्राम में दस मिनट में एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी है. गुरुवार से इस सेवा की शुरुआत हुई.

Gurugram Ambulance Service News: जानी मानी ई-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने नए साल पर नई पहल शुरू की है. इस नई पहल के तहत कंपनी ने दस मिनट में एंबुलेंस सेवा शुरू की है. कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने गुरुवार को गुरुग्राम के लिए इसे लॉन्च किया. अभी इस सर्विस में पांच एंबुलेंस शामिल होंगी.

सीईओ Albinder Dhinsa ने कहा कि 10 मिनट में एंबुलेंस सेवा गुरुवार (02 जनवरी) को पांच एम्बुलेंस के साथ शहर में शुरू हो रही हैंं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ''हम अपने शहरों में त्वरित और विश्वसनीय एंबुलेंस सेवा प्रदान करने की समस्या को हल करने की दिशा में अपना पहला कदम उठा रहे हैं. 

गुरुग्राम में 10 मिनट में एंबुलेंस सेवा

उन्होंने आगे कहा, ''पहली पांच एंबुलेंस आज से गुरुग्राम में सड़क पर होंगी. जैसे-जैसे हम अधिक क्षेत्रों में सेवा का विस्तार करेंगे, आपको इसके माध्यम से बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस बुक करने का विकल्प दिखाई देना शुरू हो जाएगा.''

10 मिनट में एंबुलेंस सेवा की खासियत?

ब्लिंकिट कंपनी के सीईओ ने आगे बताया कि हमारी एंबुलेंस जरूरी जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित हैं, जिनमें ऑक्सीजन सिलेंडर, एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर), स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और आवश्यक इमरजेंसी दवाएं और इंजेक्शन शामिल हैं. हर एंबुलेंस में एक पैरामेडिक, एक सहायक और एक ट्रेंड ड्राइवर होंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम जरूरत के समय उच्चतम गुणवत्ता वाली सेवा देने में सक्षम हो सकें.

एंबुलेंस सेवा का मकसद लाभ कमाना नहीं- सीईओ

उन्होंने कहा, ''इस एंबुलेंस सेवा का मकसद लाभ कमाना नहीं है. हम इस सेवा को ग्राहकों के लिए किफायती दरों पर संचालित करेंगे और लंबी अवधि के लिए इस गंभीर समस्या को हल करने में निवेश करेंगे. हम इस सेवा को सावधानीपूर्वक बढ़ा रहे हैं, क्योंकि यह हमारे लिए अहम और नई दोनों है. हमारा लक्ष्य अगले दो वर्षों में सभी प्रमुख शहरों में विस्तार करना है.''

इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आइए अपना योगदान दें और हमेशा एक एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाएं. आप कभी नहीं जानते कि आप कब किसी की जान बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

भिवानी में दलित छात्रा की खुदकुशी मामले में कॉलेज के ट्रांसपोर्टर का बेटा गिरफ्तार, CM ने क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
IIT बाबा अभय सिंह की सच में हुई मौत? हिसार पुलिस ने खोला राज
IIT बाबा अभय सिंह की सच में हुई मौत? हिसार पुलिस ने खोला राज
रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान
रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget