एक्सप्लोरर

गुजरात के विसावदर में वोटिंग को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लगाया गंभीर आरोप, बोले, 'दिनदहाड़े ये...'

Visavdar By Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने ने कहा कि पर्दे के पीछे से बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव को प्रभावित करने का खेल खेला जा रहा है.

Visavdar By Election 2025: गुजरात में विसावदर में उपचुनाव के लिए मतदान को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी विसावदर उपचुनाव धोखे से जीतना चाहती है. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि विसावदर में सभी बूथों पर लाइव स्ट्रीमिंग बंद कर दी गई.

आप मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "पर्दे के पीछे से बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव को प्रभावित करने का खेल खेला जा रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग की वेबसाइट ने भी काम करना किया बंद." उन्होंने ये भी लिखा, "दिनदहाड़े ये क्या हो रहा है? क्या बड़े स्तर पर बूथों पर कब्जा करने की तैयारी है? मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्रीय चुनाव आयोग तुरंत एक्शन लेगा."

 

 

लाइव स्ट्रीमिंग बंद होने का लगाया आरोप
उनके अलावा आप नेता गोपाल इटालिया ने भी बूथों की लाइव स्ट्रीमिंग बंद होने का आरोप लगाया था. उन्होंने एक्स पर लिखा, "पिछले एक घंटे से विसावदर में पोलिंग बूथ से सीसीटीवी का लाइव फुटेज इलेक्शन कमीशन ने बंद कर दी है. लाइव स्ट्रीमिंग बंद होने के बाद बाघणीया बूथ पर बीजेपी के कार्यकर्ता को फर्जी वोट डालने नहीं देने पर प्रिसाइडिंग और पुलिस को मारा गया है. क्या बीजेपी के फायदे के लिए ये नया खेल रचा है ईसीआई ने."

5 बजे तक 54 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
बता दें कि गुजरात की विसावदर सीट पर मतदान खत्म हो गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक पांच बजे तक विसावदर सीट पर 54.61 फीसदी मतदान हो चुका था. राज्य सरकार ने मतदान के लिए गुरुवार (19 जून) को दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है

294 हैं मतदान केंद्र
गौरतलब है कि बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 294 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से वोट डाले जा रहे हैं. विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है, जब तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे.

विसावदर सीट से आप उम्मीदवार भूपेंद्र भयानी ने 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्षद रिबादिया को 7,063 मतों के अंतर से हराया था. हर्षद पहले कांग्रेस में थे. दिसंबर 2023 में भयानी के इस्तीफा देने और बीजेपी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget