एक्सप्लोरर

Gujarat: उत्तरायण पर्व के दौरान पतंग के मांझे से गर्दन कटने से छह लोगों की मौत, 176 लोग घायल

Ahmedabad News: पतंग उड़ाने के दौरान गिरने और मांझे से चोट लगने के सर्वाधिक मामले अहमदाबाद में सामने आए. वहीं भावनगर, राजकोट और विसनगर में 3 बच्चों की भी मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई.

Gujarat News: गुजरात में उत्तरायण त्योहार के दौरान पतंग के धागे से गर्दन कटने से 6 लोगों की मौत हो गई जिसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं.  इसके अलावा पतंग के धागे से कटने और गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कुल 176 लोग घायल भी हुए हैं. सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि वीकेंड होने की वजह से लोग बड़ी संख्या में पतंग उड़ाने के लिए अपनी छतों पर आए. पुलिस अधिकारियों ने बताया पतंग उड़ाने के दौरान कुछ लोगों ने तेज धार वाले मांझे का इस्तेमाल किया जिसकी चपेट में आने से कुछ लोगों की मौत हो गई.

मांझे से गर्दन कटने से तीन बच्चों की मौत
बोरतलाव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भावनगर में दोपहिया वाहन पर अपने पिता के साथ जा रही 2 वर्षीय कीर्ति की पतंग के तेज धार वाले धागे से गर्दन कट गई और रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दूसरा मामला विसनगर का है जहां अपनी मां के साथ घर जा रही 3 साल की लड़की किस्मत की मांझे से गर्दन कट गई, इसके बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं तीसरा मामला राजकोट का है जहां दो पहिया वाहन पर अपने पिता के साथ पतंग खरीदने के लिए जा रहे एक 7 साल के बच्चे रिषभ वर्मा की मांझे की चपेट में आकर गर्दन कट गई. पुलिस ने बताया कि इसी तरह की अन्य घटनाएं वडोदरा, कच्छ और गांधीनगर में भी सामने आईं, जहां दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रहे तीन लोगों की मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई. तीनों लोगों  की पहचान स्वामीजी यादव (35), नरेंद्र वाघेला (20) और अश्विन गढ़वी के रूप में हुई है.

सबसे अधिक मामले अहमदाबाद से

वहीं 108-ईएमएस इमरजैंसी एम्बुलेंस सेवा द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शनिवार और रविवार को पतंग उड़ाते समय ऊंचाई से गिरने के बाद कुल 130 लोगों को चोटें आईं और 46 घायल हो गए. आंकड़ों के मुताबिक मांझे से कटने के 59 और गिरने के 10 यानी सर्वाधिक मामले अहमदाबाद में सामने आए.

यह भी पढ़ें:

Junagadh: जूनागढ़ में दर्दनाक घटना, भाखरावाड़ बांध में डूबने से भाई-बहन और एक शख्स की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget