एक्सप्लोरर

Gujarat News: सरपंच चुनाव को लेकर हुई थी बहस, आरोपियों ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर कर दी शख्स की हत्या, तीन गिरफ्तार

Gujarat Police: सुरेंद्रनगर में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि हाथ-पैर बांधकर शख्स के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी.

Surendranagar Murder: सुरेंद्रनगर में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गांव के सरपंच चुनाव को लेकर पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते मंगलवार शाम तीनों आरोपियों ने शेखलिया गांव में गोविंदभाई गोरिया की हत्या कर दी थी. नानी मोल्डी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, वी.ए. वाला और उनकी टीम ने आज सुबह रजनीभाई कुमार खानिया, गांदूभाई कुमार खानिया और भरतभाई कुमार खानिया को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने इन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आरोपियों को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मृतक गोविंदभाई के बेटे जेरमभाई गोरिया द्वारा दर्ज कराई गई एक पुलिस शिकायत के अनुसार, "मंगलवार शाम को, रजनीभाई और दो अन्य लोगों का अपने पिता के साथ पिछले साल हुए शेखालिया ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर बहस हुई थी, जिसमें अब मृतक ने सरपंच के लिए चुनाव लड़ा था."

इस दर्दनाक तरीके से कर दी थी हत्या
जैसे ही बहस बढ़ी, गांदूभाई और भरतभाई ने गोविंदभाई के हाथ-पैर बांध दिए, जबकि रजनीभाई ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी. मदद के लिए गोविंदभाई की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जुट गए लेकिन आरोपी भाग निकला. शिकायतकर्ता और अन्य लोग गोविंदभाई को कुवडवा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूरत में बच्चे के अपहरण का मामला
सूरत ग्रामीण पुलिस ने एक बच्चे के अपहरण के आरोप में वडोदरा जिले से एक डॉक्टर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने छह साल बाद इस मामले का पर्दाफाश किया. कामरेज पुलिस निरीक्षक आरबी भटोर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि जनवरी 2017 में खाठौर की सूफियाबेन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया था. डिलीवरी के बाद रात में बच्चा गायब हो गया, जिसकी कामरेज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस को सालों बाद फोन आया कि 2017 में लापता हुआ बच्चा डॉ. कमलेश ओडे और उनकी पत्नी नयना के पास है और दोनों कर्जन में रहते हैं. इसके बाद पुलिस की टीम वहां भेजी गई और दंपति को छह साल के लड़के के साथ कामरेज लाया गया.

ये भी पढ़ें: Gujarat: गुजरात की अदालत ने गोधरा कांड के बाद हुए दंगे के मामले में 22 आरोपियों को किया बरी, इसमें 17 लोगों की हुई थी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget