एक्सप्लोरर

Rajkot News: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया, क्षत्रिय महासम्मेलन में शामिल होने से पहले कार्रवाई

Kshatriya Mahasammelan: राजकोट के रतनपार में क्षत्रिय समाज का महासम्मेलन हो रहा है. भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं. बीजेपी उम्मीदवार पुरषोत्तम रुपाला की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की जा रही है.

Sukhdev Singh Gogamedi Wife Detained: गुजरात के राजकोट में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. क्षत्रिय महासम्मेलन में गुजरात के कई जिलों से लोग पहुंचे हैं. इस सम्मेलन में क्षत्रिय समाज के युवा और महिलाएं समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं. लोग राजकोट सीट से बीजेपी उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच क्षत्रिय महासम्मेलन में शामिल होने से पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

जानकारी के मुताबिक इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे राजस्थान से गुजरात में प्रवेश करने वाले क्षत्रिय समाज के नेताओं को हिरासत में लिया गया है. शीलादेवी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को नजरबंद कर दिया गया है. उन्हें जयपुर से राजकोट जाते समय रतनपुर के पास हिरासत में लिया गया है. 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया

बता दें कि शीलादेवी दिवंगत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी हैं. करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी को राजकोट में कार्यक्रम पूरा होने तक नजरबंद रखा जाएगा. सीमावर्ती क्षेत्र में अरावली पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है. क्षत्रिय समाज के नेताओं को निजी तौर पर हिरासत में लिया जा रहा है.

2017 में गोगामेड़ी ने एक अलग संगठन बनाया

गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहे. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. करणी सेना का गठन 2006 में हुआ था. लोकेंद्र सिंह कालवी ने एक अलग संगठन राजपूत करणी सेना का गठन किया था. साल 2012 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को राजपूत करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बाद में कालवी और गोगामेड़ी के बीच विवाद हो गया. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने 2017 में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से एक अलग संगठन बनाया था.

राजकोट के रतनपार में क्षत्रिय सम्मेलन

राजकोट के रतनपर गांव में आज क्षत्रिय समाज का महासम्मेलन आयोजित किया गया है. इसलिए राजकोट-मोरबी रोड पर रतनपर में क्षत्रिय अस्मिता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन में सौराष्ट्र के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी इलाकों से युवा पहुंचे हैं. सम्मेलन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. क्षत्रिय समाज के अस्मिता सम्मेलन में जबरदस्त इंतजाम देखने को मिल रहे हैं. क्षत्रिय समाज की एक ही मांग है कि परषोत्तम रूपाला की उम्मीदवारी रद्द की जाए. 

राजकोट से बीजेपी उम्मीदवार परषोत्तम रुपाला ने क्षत्रिय समाज के खिलाफ टिप्पणी की थी. परषोत्तम रुपाला की टिप्पणी के बाद से क्षत्रिय समाज के लोगों के बीच नाराजगी बढ़ी हुई और लगातार उनकी उम्म्मीदवारी को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget