एक्सप्लोरर

Shankar Chaudhary: कौन हैं गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी, जानें- उनके विधायक बनने से लेकर अब तक की पूरी कहानी

Gujarat Assembly Speaker: गुजरात विधानसभा में आज बीजेपी के विधायक शंकर चौधरी को अध्यक्ष चुना गया है. जानिए कौन हैं गुजरात विधानसभा के नए अध्यक्ष और कब वे राजनीति में आए.

Gujarat Assembly Speaker Shankar Chaudhary: गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को सर्वसम्मति से बीजेपी के थराद से विधायक शंकर चौधरी को अध्यक्ष और विधायक जेठाभाई भरवाड़ को उपाध्यक्ष चुन लिया है. चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष चुनने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रस्ताव पेश किया, जिसका संसदीय कार्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने समर्थन किया और मतदान कराया. कांग्रेस ने प्रस्ताव का समर्थन किया और उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया.

जेठाभाई भारवाड़ बने उपाध्यक्ष
वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने जेठाभाई भारवाड़ को उपाध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए प्रस्ताव पेश किया, इसे संसदीय मामलों के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने अनुमोदित किया और मतदान के लिए रखा. कांग्रेस ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया. तीन निर्दलीय विधायक मावजी देसाई (धनेरा सीट), धवलसिंह जाला (बायड़) और धर्मेंद्रसिंह वाघेला (वाघोडिया) ने मंगलवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि वे सत्तारूढ़ दल को समर्थन देते हैं.

कौन हैं शंकर चौधरी?
चौधरी वर्तमान में थराद सीट से बीजेपी के विधायक हैं. शंकर चौधरी 5वीं बार बीजेपी विधायक बने हैं. शंकर चौधरी को छोटी उम्र में ही नरेंद्रभाई मोदी ने सक्रिय राजनीति में ला दिया था. 1997 में युवा शंकर चौधरी तत्कालीन मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के खिलाफ राधनपुर सीट से चुनाव लड़े थे. उस समय वे आरएसएस के नगर पदाधिकारी थे. उसके बाद गुजरात बीजेपी के संगठन महामंत्री नरेंद्र मोदी ने शंकर चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा. तत्कालीन मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला से चुनाव हारने के बाद भी शंकर चौधरी वहां सक्रिय रहे. चुनाव हारने के बाद उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया. 

शंकर चौधरी का राजनीतिक सफर
वह 1998 में राधनपुर सीट से विधायक बने, फिर वे पाटन जिला बीजेपी के अध्यक्ष बने. 2004-05 में वे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने. उन्हें वर्ष 2009 में प्रदेश बीजेपी महामंत्री का दायित्व मिला. साल 2014 में आनंदीबेन पटेल सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री बने. उन्होंने डेयरी के विकास में भी प्रमुख भूमिका निभाई है. वे साल 2015 में बनास डेयरी के चेयरमैन बने. अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने डेयरी की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया. बनास डेयरी राष्ट्रीय स्तर पर 6 राज्यों में फैली हुई है. उन्होंने सिर्फ 7 साल में डेयरी एसेट्स को 650 करोड़ से बढ़ाकर 2900 करोड़ कर दिया. विजय रूपानी की सरकार में मंत्री भी थे और उन्होंने बनासकांठा बाढ़ के दौरान लोगों के लिए अथक काम किया. 

गुजरात में कौन होगा कांग्रेस के विधायक दल का नेता?
एक दिवसीय सत्र में दो बैठकें होने जा रही हैं, पहली बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए. दूसरे सत्र में राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अपने विधायक दल के नेता का नाम बताने में विफल रही. पिछले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर्यवेक्षक बी.के. हरिप्रसाद की उपस्थिति में हुई. 17 विधायकों में से एक को चुनने के बजाय, विधायकों ने पार्टी आलाकमान को नेता का नाम देने का अधिकार देते हुए प्रस्ताव पारित किया. आलाकमान की ओर से भी आज तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Politics: 'अगर राजस्थान में भी लागू हुआ गुजरात फार्मूला तो...' जानिए बीजेपी नेताओं की क्यों उड़ी है नींद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget