एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर गुजरात में भी आधे दिन छुट्टी, बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल-कॉलेज

Ram Mandir Inauguration: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुजरात के सभी राज्य सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधी छुट्टी घोषित की गई है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरो से चल रही हैं. 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा. इस भव्य समारोह को लेकर कई तरह की तैयारियां हो रही हैं. इसके अलावा केंद्र और कुछ राज्यों की सरकारों ने इसके लिए छुट्टी का भी ऐलान किया है. इसी कड़ी में आज गुजरात सरकार ने 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधी छुट्टी का एलान किया है.

गुजरात सरकार ने भी छुट्टी का किया एलान

गुजरात सरकार ने गुजरात के सभी राज्य सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधी छुट्टी घोषित की है. बता दें गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी सभी सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. इसके अलावा राज्य में शराब और भांग की दुकानें भी इस दिन बंद रहेगी. गोवा सरकार ने भी ऐलान किया है कि सरकारी कर्मचारी 22 जनवरी को छुट्टी पर रहेंगे. इसके साथ ही स्कूल भी बंद रहेंगे. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आधे दिन के अवकाश का एलान किया है. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है. वही  शराब की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान जारी

गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं. अनुष्ठान से पहले 17 जनवरी को कलश पूजन का आयोजन किया गया. ये अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे. वही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: रामलला के दर्शन करने अयोध्या कब जाएंगे योगी सरकार के सारे मंत्री? सामने आई ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget