एक्सप्लोरर

'गुजरात के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को मौका देने का मन बना लिया', गिर सोमनाथ की जनसभा में बोले राघव चड्ढा

Gujarat News: आप गुजरात के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने गिर सोमनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि वह अरविंद केजरीवाल को मौका देंगे.

Raghav Chadha in Gir Somnath: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) प्रचार कर रही है. प्रदेश में आप द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच गुजरात के गिर सोमनाथ (Gir Somnath)  में आप राज्यसभा सांसद और आप गुजरात के सह प्रभार राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात के लोगों ने दशकों तक कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) को मौका देने के बाद इस चुनावों में आप को मौका देने का फैसला किया है.

आप सासंद राघव चड्ढा ने गिर सोमनाथ जिले में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस को 35 साल और बीजेपी को 27 साल देने के बाद, गुजरात के लोगों ने इस बार केजरीवाल को एक मौका देने का फैसला किया है. एक मोको केजरीवाल ने (केजरीवाल के लिए एक मौका)." इस दौरान आप सांसद ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. इसके साथ ही उन्होंने जनता से कहा कि राज्य में AAP का उद्देश्य भ्रष्टाचार और गरीबी मिटाना है और अधिक से अधिक स्कूलों के निर्माण की योजना है. आप सांसद ने इस जनसभा में दिल्ली के आप सरकार के मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे गुजरात में सब्सिडी वाली बिजली और मोहल्ला क्लीनिक भी जनता के लिए उपल्बध होंगे.

इसके बाद ही आप सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर हमला बोला. राघव चड्ढा ने कहा सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के 25,000 छात्रों के बीबीए और बी-कॉम जैसे कोर्स का पेपर लीक हो गया. बीजेपी ने बच्चों की किस्मत फोड़ने का काम किया है, गुजरात की जनता पेपर लीक का जवाब चुनाव में बीजेपी नेताओं की किस्मत फोड़कर देगी. गुजरात में आप सरकार बनने पर सख्त कानून बनेंगे और पेपर लीक करने वाले को कटघरे में खड़ करके सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. अब बीजेपी का एग्जाम आ रहा है, चुनाव में इनका भविष्य फोड़ना है.

Gujarat Gaurav Yatra Images: देखें- 'गुजरात गौरव यात्रा' की वो खास तस्वीरें, जिसे अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर किया है रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget