एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात के तटीय जिलों में समुद्र किनारे बहकर आए 59 संदिग्ध पैकेट, पुलिस को चरस होने का संदेह

Junagadh News: गुजरात के तटीय जिलों पोरबंदर और जूनागढ़ में समुन्द्र किनारे से 59 संदिग्ध पैकेट बरामद किए गए हैं. पुलिस को इसमें चरस होने का संदेह है. 

Porbandar News: गुजरात के तटीय जिलों पोरबंदर (Porbandar) और जूनागढ़ (Junagadh) में समुद्र किनारे से कम से कम 59 पैकेट बरामद हुए हैं, जिनमें चरस होने का संदेह है. हर पैकेट का वजन एक किलोग्राम है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध चरस वाले ये कॉफी पैकेट जूनागढ़ (Junagadh) के मंगरोल जबकि पोरबंदर (Porbandar) के माधवपुर से बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तरह के और पैकेट तो बहकर समुद्र किनारे नहीं पहुंचे.

क्या बोले जूनागढ़ (Junagadh) के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासम?
जूनागढ़ (Junagadh) के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासम शेट्टी ने संवाददाताओं से कहा कि जूनागढ़ (Junagadh) विशेष अभियान समूह (एसओजी) को मंगलवार रात को मंगरोल में तट पर कुछ पैकेट के बहकर आने के संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा, ‘‘एसओजी दल को बुधवार को संदिग्ध चरस वाले 39 पैकेट बरामद हुए. नमूने को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. हर पैकेट का वजन एक किलोग्राम है.’’

Teesta Setalvad Case: कोर्ट ने सीतलवाड़ की जमानत अर्जी पर गुजरात सरकार को जारी किया नोटिस, जानें- क्या है पूरा मामला?

क्या बोले पोरबंदर (Porbandar) के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश प्रजापति?
इस बीच, पोरबंदर (Porbandar) के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश प्रजापति ने कहा कि माधवपुर तट पर भी इस तरह के 20 पैकेट बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में गुजरात के तटीय जिलों से ऐसे कई पैकेट बरामद किए गए हैं. संदेह है कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नौकाओं को रोके जाने के चलते तस्कर इन पैकेट को पानी में फेंक देते हैं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात सरकार ने तुषार गांधी की याचिका पर हाई कोर्ट से कहा, "महात्मा गांधी सभी के हैं"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget