एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में बीजेपी ने पौधरोपण कर तपेदिक मरीजों को बांटे किट, आयोजित किया 'जनआशीर्दवाद सम्मेलन'

PM Modi Birthday: बीजेपी सांसद रंजनबेन भट्ट ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कृत्रिम अंगों के वितरण के लिए एक शिविर लगाया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश भी शामिल हुए.

Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 73 वां जन्मदिन उनके गृहराज्य गुजरात में पौधरोपण अभियान, तपेदिक मरीजों के बीच किट के वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिठाई देने जैसे कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के नेतृत्व में सूरत में 'जनआशीर्वाद सम्मेलन' का आयोजन किया.

इस दौरान अपने संबोधन में सी आर पाटिल ने कहा कि मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने वादों को पूरा किया. उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन न केवल देश में बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीय भी मना रहे हैं, क्योंकि वे भी मानते हैं कि उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व विशेष तरह का है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी का योगदान बस देश तक सीमित नहीं है, लेकिन दुनिया के लिए भी है. गुजरात का सपूत होने के नाते इस राज्य के साथ उनका संबंध अनोखा है .उन्होंने कहा कि मोदी अपने इस निश्चय को पूरा करने के लिए यथासंभव प्रयास कर रहे हैं कि अगले एक साल में देश में कोई भी बेघर नहीं रहे.

बीजेपी ने इस तरह पीएम मोदी का मनाया जश्न
पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्थानीय पार्टी नेताओं की उपस्थिति में तपेदिक रोगियों के बीच 200 किट बांटे गये. बीजेपी ने एक बयान में कहा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर राज्य में सोमवार (18 सितंबर) से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. पार्टी द्वारा कहा गया कि सत्तारूढ़ पार्टी इस मौके पर जनसेवा की गतिविधियां करेंगी. पीएम मोदी समर्थकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भेंटकर और उन्हें मिठाइयां देकर मोदी का जन्मदिन मनाया.

बीजेपी सांसद ने आयोजित किया दिव्यांग शिविर
वडोदरा के लोकसभा सदस्य रंजनबेन भट्ट ने दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंगों के वितरण के लिए एक शिविर लगाया. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश उस कार्यक्रम में शामिल हुए. राज्यभर में पौधरोपण अभियान चलाया गया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद नगर निकाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: गुजरात में AAP गठबंधन को तैयार! संजय सिंह का बड़ा दावा, बोले- बीजेपी कई सीट हार जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget