एक्सप्लोरर

नरेंद्र मोदी की नई सरकार में गुजरात से कौन होगा मंत्री? इन सांसदों के नाम आए सामने

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. उनके साथ कई सांसदों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है. गुजरात के कुछ सांसदों को भी नई सरकार में जगह मिलेगी.

PM Modi Oath Taking Ceremony: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद रविवार (9 जून) का दिन काफी अहम रहने वाला है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी के साथ कई सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक एनडीए में शामिल अलग-अलग दलों से 52 से 55 सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. गुजरात से भी कुछ बीजेपी सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की पूरी संभावना है.

गुजरात कोटे से जिन नामों की विशेष चर्चा हो रही है उनमें पूर्व गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हैं. उन्हें एक बार फिर से मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की पूरी संभावना है. गुजरात के गांधीनगर सीट से शाह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. इस बार उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 7 लाख 44 हजार 716 वोटों से जीत दर्ज की है. 

इसके साथ ही गुजरात कोटे से बीजेपी सांसद मनसुख मांडविया को भी नरेंद्र मोदी की नई सरकार में शामिल किया जा सकता है. मनसुख मांडविया ने गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ललित वसोया को 3 लाख 80 हजार 285 वोटों से करारी मात दी है. मनसुख मंडाविया को चुनाव में 6 लाख 25 हजार 962 वोट मिले. वहीं, ललित वसोया को 2 लाख 45 हजार 277 वोट प्राप्त हुए.

गुजरात लोकसभा चुनाव में किसे कितनी सीटें?

लोकसभा चुनाव के नतीजों में गुजरात की 26 में से 25 सीटों पर बीजेपी की शानदार जीत दर्ज हुई है. वहीं, कांग्रेस को राज्य में महज एक सीट पर जीत मिली. राज्य की 26 में से 25 लोकसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 7 मई को वोटिंग हुई थी. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में इस बार के चुनाव में 60.13 फीसदी मतदान हुआ था. सूरत में 23 अप्रैल को कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने और अन्य दावेदारों के नाम वापस लेने के बाद बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election Result 2024: बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस की सेंध! जहां जीती सबसे पहली बाजी वहीं से आई हार की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget