एक्सप्लोरर

Gujarat: भरूच सीट से अहमद पटेल का परिवार आउट! कांग्रेस-आप में बात फाइनल, ऐलान बाकी

Lok Sabha Elections 2024: गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं. ये सभी सीटें फिलहाल बीजेपी के पास है जबकि इस बार कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से भी बीजेपी को टक्कर मिलने वाली है.

Gujarat News: गुजरात में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीट शेयरिंग की कवायद चल रही है. इस बीच कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) के बेटे फैसल पटेल (Faizal Patel) ने यहां की भरूच सीट पर दावा किया है. उन्होंने यहां तक दावा किया है कि भरूच से आप का उम्मीदवार नहीं जीत सकता. फैसल पटेल का कहना है कि पार्टी आलाकमान से उन्होंने इस मुद्दे पर बात भी की है. फैसल ने न सिर्फ कांग्रेस से भरूच की सीट मांगी है बल्कि ये भी कहा है कि उनकी बहन नहीं बल्कि वह यहां से दावेदार हैं.

एबीपी न्यूज से बातचीत में फैसल पटेल ने कहा, ''भरूच सीट पर मैं दावेदार हूं. आप का उम्मीदवार यहां से नहीं जीत सकता क्योंकि यहां जीत मैं दिला सकता हूं. मैंने यहां के लिए लगातार मेहनत की है. मैंने आलाकमान से भी बात की है.'' फैसल पटेल ने दावा किया कि उनकी बहन मुमताज भी चाहती हैं कि वह इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें. फैसल ने कहा, ''मुमताज़ ने 10 जनवरी को ही मुझसे कह दिया था कि मैं यहां से चुनाव लड़ूं. वो संगठन में काम करेंगी, मैं लोकसभा लड़ूंगा.''

आम आदमी पार्टी पहले ही घोषित कर चुकी है प्रत्याशी 
बता दें कि भरूच सीट से अहमद पटेल सांसद रह चुके हैं. फैसल ने चाहे जो भी दावेदारी की हो लेकिन उनकी  बहन मुमताज ने भी कुछ दिन पहले एक ट्वीट कर यहां से चुनाव जीतने की इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने भरूच की बेटी हैशटैग के साथ लिखा था, ''मेरे पिता ने मुझे सिखाया है कि हारो या जीतो लेकिन अंत तक लड़ाई लड़ो और हार मत मानो.'' भाई-बहन इस सीट से दावेदारी कर रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी पहले ही यहां से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. आप ने चैतर वसावा को उम्मीदवार घोषित किया है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं. पिछले चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. बीजेपी ने 2014 और 2019 दोनों ही चुनाव में सभी सीटें अपने नाम की थीं. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: गुजरात में AAP दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से बन गई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget