एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: गुजरात में आम आदमी पार्टी का इन दो सीटों पर लड़ना तय, कांग्रेस से बन गई बात

Bharuch Lok Sabha Seat: आप और कांग्रेस में बीच गठबंधन की क़वायद के बीच-अहमद पटेल के बेटे फैज़ल पटेल ने ABP न्यूज़ से कहा-“भरूच की सीट पर मैं दावेदार हूं. आप का कैंडिडेट यहां से नहीं जीत सकता.

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीटों को लेकर सहमति बन गई है. गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सूत्रों के मुताबिक, AAP और कांग्रेस के बीच भरूच और भावनगर लोकसभा सीट को लेकर बात बन गई है. गुजरात में भरूच और भावनगर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेंगे. हालांकि इस बीच कांग्रेस में फिर से विरोध के स्वर उठ रहे हैं. 

आप और कांग्रेस में बीच गठबंधन की क़वायद के बीच-अहमद पटेल के बेटे फैज़ल पटेल ने ABP न्यूज़ से कहा-“भरूच की सीट पर मैं दावेदार हूं. आप का कैंडिडेट यहां से नहीं जीत सकता. मैंने यहां के लिए लगातार मेहनत की है. आलाकमान से भी मैंने बात की है. बहन मुमताज़ भी चाहती है कि मैं यहां से लड़ूं. मुमताज़ ने 10 जनवरी को ही मुझसे कह दिया था कि मैं यहां से चुनाव लड़ूं.

फैसल पटेल की चेतावनी

इससे पहले गुजरात की भरूच लोकसभा सीट AAP को दिए जाने को लेकर अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल (Faisal Patel) ने पार्टी आलाकमान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भरूच लोकसभा सीट (Bharuch Lok Sabha Seat) 'आप' को आवंटित की जाती है तो हमलोग उस उम्मीदवार का समर्थन किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे.

मुमताज पटेल के चुनाव लड़ने की थी चर्चा?

गुजरात के सियासी गलियारों में पहले इस बात की भी चर्चा की जा रही थी कि प्रदेश की भरूच लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल अपनी दावेदारी जता रही है. मुमताज ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी. स्थानीय नेता भी मुमताज पटेल के समर्थन में माने जा रहे थे और उनका मानना था कि मुमताज को ही अपने पिता की विरासत को आगे ले जाना चाहिए.

दिल्ली में भी कांग्रेस-आप में गठबंधन?

सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है. आम आदमी पार्टी पूर्वी दिल्ली सीट पर लड़ेगी. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस उत्तर पूर्व दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं, आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन का एलान आज शाम में होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Watch: गुजरात में द्वारका के गोमती घाट पर हुआ लाइट एंड साउंड शो का आयोजन, रोशनी में नहाया आसमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget