एक्सप्लोरर

National Games: आईओए का एलान, इस बार गुजरात करेगा राष्ट्रीय खेल की मेजवानी, जल्द होगी तारीखों की घोषणा

Gujarat News: गुजरात में इस बार सितंबर-अक्टूबर में राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जायेगा. खेल अहमदाबाद समेत गुजरात के पांच या छह शहरों में होंगे. जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी. 

Indian Olympic Association: अलग-अलग कारणों से कई बार स्थगित हो चुके राष्ट्रीय खेल (National Games) इस साल सितंबर-अक्टूबर में गुजरात के विभिन्न शहरों में होंगे. भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने यह जानकारी दी है. आईओए (IOA) ने यह फैसला गुजरात ओलंपिक संघ (Gujarat Olympic Association) और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी जताने के बाद लिया है. मेहता ने कहा, ‘‘गुजरात सरकार ने हमें लिखा कि वे खेलों की मेजबानी की इच्छा जताने वाले गुजरात ओलंपिक संघ (Gujarat Olympic Association) के साथ है. हमने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.’’

जल्द होगी तारीखों की घोषणा

उन्होंने कहा, ‘‘खेल अहमदाबाद समेत गुजरात के पांच या छह शहरों में सितंबर-अक्टूबर में होंगे. आने वाले कुछ दिनों में तारीखों की घोषणा हो जायेगी. हमें खुशी है कि इतने विलंब के बाद खेल हो रहे हैं.’’ मेहता ने कहा, ‘‘आईओए (IOA) के आला अधिकारियों के पास फैसला लेने का अधिकार है और बाद में आईओए (IOA) की आमसभा से स्वीकृति ले सकते हैं. हमने कई एनएसएफ और प्रदेश ईकाइयों से ईमेल के जरिये स्वीकृति ले ली है.’’

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana: इस योजना के तहत गुजरात सरकार महिलाओं को देगी 1 लाख रुपए तक की राशि, जानिए पूरी डिटेल

कई बार टल चुका है राष्ट्रीय खेल (National Games)

उन्होंने कहा, ‘‘हम आमसभा की बैठक बुलाकर कुछ अहम फैसलों को मंजूरी देंगे. हम दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की शरण लेकर जीबीएम बुलाने की अनुमति मांगेंगे.’’ आखिरी बार राष्ट्रीय खेल (National Games) 2015 में केरल में हुए थे. गोवा में नवंबर 2016 में 36वें राष्ट्रीय खेल (National Games) होने थे लेकिन राज्य सरकार की असमर्थता के कारण दो बार टल गए . इसके बाद इन्हें 2020 में कराने का फैसला लिया गया लेकिन कोरोना महामारी की वजह से नहीं हो सके.

गोवा ने आईओए (IOA) से क्या कहा?

मेहता ने कहा, ‘‘गोवा ने आईओए (IOA) से कहा कि वे इस साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी नहीं कर सकेंगे. इसलिये अब खेल गुजरात में होंगे. वहां उच्च स्तरीय सुविधायें हैं और बुनियादी ढांचा काफी मजबूत है.’’

ये भी पढ़ें-

Rajkot Crime News: राजकोट में नाबालिग से रेप के आरोपी को कोर्ट ने पाया दोषी, सुनाई उम्र कैद की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget