एक्सप्लोरर

Gujarat Rain News: गुजरात में आसमान से बरस रही आफत, अब तक 33 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Gujarat Weather Update: गुजरात में भारी बारिश के कारण जगह-जगह फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. अभी भी आठ जिलों में रेड अलर्ट है. गुजरात में बचाव अभियान जारी है.

Gujarat Rain: गुजरात में मानसून मौसम के शुरुआती 15 दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि उनकी सरकार द्वारा समय पर लिए गए फैसलों से 33,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. जान-माल के नुकसान को नियंत्रण में लाया गया है. पटेल ने गुरुवार को कहा, "वर्तमान में राज्य भर में एनडीआरएफ की 18 टीमें और एसडीआरएफ की 18 प्लाटून सक्रिय हैं. अन्य 8 टीमें रिजर्व में हैं." बारिश से प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर जानमाल के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

कई गांव में बहाल की गई बिजली
भारी बारिश के कारण लगभग 5,150 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसमें से 5,110 गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है. इस साल जुलाई के 14 दिनों में हुई औसत वर्षा 2021 में इसी अवधि के दौरान दोगुनी से अधिक दर्ज की गई है. 2021 में औसत वर्षा 155.92 मिमी थी, लेकिन 2022 में यह 397.02 मिमी है जबकि राज्य में औसत वर्षा 850 मिमी है.

IndiGo Delhi-Vadodara Flight: दिल्ली-वडोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, होगी जांच

लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने गांधीनगर में राज्य में बारिश की स्थिति की समीक्षा बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण रेस्क्यू टीम की मदद से एक हेलिकॉप्टर द्वारा छह लोगों को बचाया गया. अभी भी लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

राज्य के आठ जिले अभी भी रेड अलर्ट पर
राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य प्रशासन द्वारा कुल 39,177 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिनमें से कुल 17,394 लोग घर लौट चुके हैं. वहीं 21,243 लोगों ने विभिन्न स्थानों पर शरण ली है. उन्हें प्रशासन द्वारा भोजन समेत अन्य जरूरी सामान दिया जा रहा है. राज्य के आठ जिले अभी भी रेड अलर्ट पर हैं.

ये भी पढ़ें:

Vadodara Rain News: गुजरात में बारिश का कहर जारी, वडोदरा में समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से लड़की की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget