एक्सप्लोरर

Monsoon Update: इस राज्य के लोगों के लिए खुशखबरी, चार दिन पहले ही पहुंचा मानसून

Gujarat Weather News: गुजरात में समय से पहले मानसून पहुंच गया है. राज्य के महिसागर जिले के संतरामपुर और पंचमहल के मोरवा हदफ में सबसे अधिक 40 और 27 मिमी बारिश हुई. 

Gujarat Monsoon News: गुजरात में मौसम बदल गया है. प्रदेश में वक्त से पहले मानसून ने दस्तक दी है. इसकी वजह से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. वहीं, किसानों और उनकी फसलों के लिए भी अच्छे संकेत हैं. पिछले 24 घंटो में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार (11 जून) को निर्धारित समय से चार दिन पहले ही गुजरात में दस्तक दे दी.

सामन्य तौर पर राज्य में मानसून 15 जून तक पहुंचता है लेकिन इस बार पहले ही ये पहुंच गया है और कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में कमी आई है. आईएमडी, अहमदाबाद में वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि गुजरात में मानसून आम तौर पर 15 जून तक पहुंचता है. उन्होंने कहा, ''अगले दो दिनों में सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.''

गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे तक, पिछले 24 घंटे में कई जिलों के अलग-अलग इलाकों में एक से 40 मिमी तक बारिश हुई. महिसागर जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. एसईओसी ने बताया कि इस अवधि के दौरान महिसागर जिले के संतरामपुर और पंचमहल के मोरवा हदफ में सबसे अधिक 40 और 27 मिमी बारिश हुई. 

मौसम विभाग ने पहले ही कहा है कि भारत में जून में सामान्य वर्षा (दीर्घकालिक औसत का 166.9 मिमी) होने की संभावना है. आईएमडी की ओर से 10 जून को कहा गया था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले 48 घंटों में गुजरात में प्रवेश कर सकता है. गुजरात के लोग पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे. विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह तक दक्षिण गुजरात के सभी जिलों के साथ-साथ उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

Modi Cabinet 3.0: गुजरात से अमित शाह, मनसुख मांडविया समेत ये 4 बड़े नेता मोदी कैबिनेट में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget