एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: कल गुजरात आएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, महिलाओं के लिए कर सकते हैं बड़ा एलान

Arvind Kejriwal in Gujarat: कल यानी 10 अगस्त को दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात का दौरा करेंगे. इस दौरान सीएम केजरीवाल गुजरात में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं.

Aam Aadmi Party: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के लोगों को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. सीएम केजरीवाल बुधवार (10 अगस्त) को अहमदाबाद जाएंगे और विधानसभा चुनाव से पहले आप के चौथे चुनावी वादे की घोषणा करेंगे. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल का चौथा चुनावी वादा महिलाओं और उनके सशक्तिकरण की दिशा में होगा. पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि आप के महिला कार्यक्रम के तहत गुजरात की महिलाओं के लिए अलग-अलग गारंटी की घोषणा की जाएगी. सीएम केजरीवाल इस दौरान पालनपुर के टाउनहॉल में एक सभा को संबोधित करेंगे. 

केजरीवाल गुजरात के लोगों से कर चुके हैं ये वादे
गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात में आम आदमी पार्टी एक्टिव हो चुकी है. गुजरात में आप अपने अभियान को तेज कर रही है. इससे पहले, केजरीवाल ने तीन चुनावी वादे किए थे. पहला वादा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का किया है, दूसरा वादा सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का और तीसरा वादा आदिवासियों के लिए किया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि यदि उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है तो राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में संविधान की पांचवीं अनुसूची और पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम को लागू किया जाएगा.

Gujarat Rain Alert: दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में अगले तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान, रेड अलर्ट जारी, जानें- अपने शहर का हाल

बीजेपी ने आप पर लगाए हैं ये आरोप
हालांकि, आम आदमी पार्टी को अपनी चुनावी संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए 'मुफ्त उपहार' देने का वादा करने के लिए बीजेपी से आलोचना और तिरस्कार मिल रहा है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल "रेवड़ी संस्कृति" को बढ़ावा दे रहे हैं, बीजेपी ने इसपर जोर देकर कहा कि गुजरात के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे. लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस के बीच पारंपरिक लड़ाई के चलते इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Muharram 2022: जामनगर में हुआ बड़ा हादसा, ताजिया जुलूस में करंट लगने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget