एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात के अमरेली में नहाने गए पांच लड़के सरोवर झील में डूबे, पांचो के शव बरामद

Gujarat News: अमरेली में छह दोस्त सरोवर में नहाने के लिए गए थे जिनमें से पांच लड़के सरोवर में डूब गए. दमकल कर्मियों और स्थानीय तैराकों द्वारा तीन घंटे तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद शव बरामद कर लिए गए.

Gujarat News: गुजरात के अमरेली से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. दरअसल अमरेली जिले के लाठी कस्बे में 16 से 18 साल की उम्र के छह दोस्त सरोवर में नहाने के लिए गए थे जिनमें से पांच लड़के सरोवर में डूब गए. दमकल कर्मियों और स्थानीय तैराकों द्वारा तीन घंटे तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद शव बरामद कर लिए गए.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार लाठी के कक्षा 10 और 11 में पढ़ने वाले छह छात्र दुधला गांव के नारन सरोवर झील में नहाने गए थे. इनमें से विशाल मेर (16), नमन डाभी (16), राहुल जादव (16), मीत गलाथिया (17) और हरेश मोरी (18) समेत पांच दोस्तों ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में छलांग लगा दी. बगल में खड़े छठे छात्र ने अपने दोस्तों को डूबते देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी.

Gujarat News: गुजरात ऑडियोलॉजी कॉलेज बनाने वाला पांचवा राज्य, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्धघाटन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

अमरेली के पुलिस उपाधीक्षक जेपी भंडारी ने कहा, झील के अंदर 20 फीट गहरा गड्ढा था जहां लड़के डूबे थे. बच्चों के माता-पिता ने जल्द ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया, जो तुरंत झील पर पहुंच गया, जबकि लगभग 12 स्थानीय तैराक पहले ही लड़कों को खोजने के लिए पानी में कूद चुके थे. काफी खोजबीन के बाद तीन घंटे बाद सभी पांचों लड़कों के शव बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.

Gujarat News: जामनगर को मिलेगी ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर की सौगात, WHO ने एग्रीमेंट पर किए साइन

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget