एक्सप्लोरर

Gujarat Monsoon 2024: गुजरात में और आगे बढ़ा मानसून, जानें- कब से सभी जिलों में होगी बारिश?

Gujarat Monsoon News: दक्षिण-पश्चिमी मानसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों सहित राज्य के अन्य भागों में आगे बढ़ता है.

Gujarat Monsoon Date: दक्षिण-पश्चिमी मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में 11 जून को जल्दी पहुंचने और कई दिनों तक ठहर जाने के बाद रविवार को राज्य में आगे बढ़ गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार शाम अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले तीन-चार दिन में गुजरात और इससे सटे उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के लिए मानसून को लेकर स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिमी मानसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के शेष हिस्से और झारखंड के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है.’’ मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन-चार दिन के दौरान इसके उत्तरी अरब सागर और गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

 30 जून तक पूरे राज्य में पहुंच जाता है मानसून

प्रवेश के बाद, दक्षिण-पश्चिमी मानसून कई दिन तक गुजरात के अन्य भागों में आगे नहीं बढ़ा था. दक्षिण-पश्चिमी मानसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों सहित राज्य के अन्य भागों में आगे बढ़ता है. अधिकारियों ने कहा कि यह 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों और 30 जून तक पूरे राज्य में पहुंच जाता है.

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण गुजरात के तापी जिले में रविवार सुबह 6.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में भारी बारिश हुई. इस अवधि के दौरान दक्षिण गुजरात के कई स्थानों और उत्तर गुजरात-सौराष्ट्र में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई. इसने अगले सप्ताह गुजरात के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget