एक्सप्लोरर

Gujarat MLA Workshop: गुजरात में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विधायकों को सिखाए जाएंगे विधानसभा के कायदे-कानून

गुजरात में बुधवार से दो दिवसीय विधायक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राज्य के नवनियुक्त विधायकों को विधानसभा के नियम सिखाए जाएंगे. इस कार्यशाला का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे.

Gujarat MLA Workshop: गुजरात के नवनियुक्त विधायक अब विधानसभा के नियम सीखेंगे. इसके लिए विधानसभा (Legislative Assembly) में आज यानी बुधवार से दो दिवसीय विधायक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इस दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Loksabha President Om Birla) करेंगे. बता दें कि कार्यशाला के दौरान विधायकों को विधानसभा के कामकाज पर मार्गदर्शन दिया जाएगा.

दो दिवसीय विधायक कार्यशाला में विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायकों को दोपहर के भोजन का न्यौता भी दिया है.

ओम बिरला ने दिया लंच का आमंत्रण

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, प्रह्लाद सिंह पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार हसमुख अधिया, जीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश दास सहित अन्य लोग विभिन्न विषयों पर विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे. वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. लोकसभा अध्यक्ष ने विधानसभा कार्यशाला के पहले दिन सभी को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया है. सभापति शंकर चौधरी ने सदन में घोषणा की और कहा कि ओम बिरला आज सबको गुजरात के लिए प्यार और सम्मान की भावना से खिलाएंगे. वहीं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत कल इस कार्यशाला के समापन समारोह में शामिल रहेंगे.

पार्टियों ने दिया था नए चेहरों को मौका

बता दें कि गुजरात में 5 दिसंबर 2022 को राज्य की 182 सीटों पर विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कराए गए थे जिसके बाद राज्य की सत्ता पर 27 साल से काबिज बीजेपी ने एक बार फिर जीत दर्ज की थी. इस बार के चुनावों में पार्टियों ने कई पुराने चेहरों को साइड कर नए चेहरों को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था. अब उन्हीं नए चेहरों में से जीते गए विधायकों के लिए दो दिवसीय विधायक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.  इस दौरान नवनियुक्त विधायकों को विधानसभा के नियम सिखाए जाएंगे और विधानसभा के कामकाज पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Weather Update: तेज हवाओं के बीच चढ़ा मौसम का पारा, आसमान साफ रहने से दिल्ली में खिली रहेगी धूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरात: शुद्धिकरण और अनुष्ठान के नाम पर महिला से गैंगरेप, पति समेत 9 गिरफ्तार
गुजरात: शुद्धिकरण और अनुष्ठान के नाम पर महिला से गैंगरेप, पति समेत 9 गिरफ्तार
गुजरात: बीजेपी MLA ने बंगले की धुलाई के लिए मंगाई फायर ब्रिगेड, खड़ा हुआ विवाद
गुजरात: बीजेपी MLA ने बंगले की धुलाई के लिए मंगाई फायर ब्रिगेड, खड़ा हुआ विवाद
'ब्राह्मण, बनिया, पटेल गंदगी उठाएं तो 50 हजार दूंगा', शंकरसिंह वाघेला का बयान पर माफी से इनकार
'ब्राह्मण, बनिया, पटेल गंदगी उठाएं तो 50 हजार दूंगा', शंकरसिंह वाघेला का बयान पर माफी से इनकार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget