एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात के पशुपालक हो जाएं सावधान! लम्पी त्वचा रोग के कारण मवेशियों की हो रही मौत, जानें- इसके लक्षण

Lumpy Skin Disease Treatment: गुजरात में लम्पी त्वचा रोग के कारण कुल 999 मवेशियों की मौत हो चुकी है. इस बात की जानकारी मंत्री राघवजी पटेल ने दी है. इसकी रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं.

Symptoms of Lumpy Skin Disease: गुजरात में लम्पी त्वचा रोग के कारण कुल 999 मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से अधिकतर गाय और भैंस हैं. राज्य के कृषि और पशुपालन मंत्री राघवजी पटेल ने यह जानकारी दी. सरकार की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में मंत्री के हवाले से बताया गया कि 14 जिलों में, वायरस से फैलने वाली इस बीमारी के मामले पाए गए हैं और 37,000 से अधिक संक्रमित पशुओं का इलाज किया गया है. इसमें बताया गया कि बीमारी को फैलने से रोकने के लिए 2.68 लाख पशुओं को टीका लगाया गया है.

उठाये गए उचित कदम 
पटेल ने कहा कि राज्य में इस बीमारी का पहला मामला सामने आने के बाद इसे काबू करने के उद्देश्य से उचित व्यवस्था करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की गई थी. उन्होंने कहा कि बीमारी को नियंत्रित कर लिया गया है. बहरहाल, पटेल ने नहीं बताया कि पहला मामला कब सामने आया था. लम्पी त्वचा रोग एक ऐसी बीमारी है जो मच्छरों, मक्खियों, जूं और ततैयों के कारण फैलती है. यह मवेशियों के सीधे संपर्क में आने और दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैलती है.

Gujarat News: कल सोमनाथ मंदिर का दर्शन करेंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, व्यापारियों के साथ होगी बैठक

क्या है लम्पी त्वचा रोग के लक्षण
विज्ञप्ति में बताया गया है कि जानवरों में बुखार आना, आंखों और नाक से स्राव, मुंह से लार निकलना, पूरे शरीर में गांठों जैसे नरम छाले पड़ना, दूध उत्पादन में कमी आना और भोजन करने में कठिनाई इस बीमारी के लक्षण हैं. गुजरात के 14 जिलों - कच्छ, जामनगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, पोरबंदर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, अमरेली, भावनगर, बोटाद, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, बनासकांठा और सूरत में इसके मामले पाए गए हैं.

कितने पशुओं का किया गया इलाज
पटेल ने कहा, ‘‘880 गांवों में इस बीमारी के मामले पाए गए हैं और 37,121 पशुओं का इलाज किया गया है.’’ मंत्री ने कहा, ‘‘तालुका स्तर की महामारी विज्ञान रिपोर्ट के अनुसार, लम्पी त्वचा रोग के कारण अब तक 999 मवेशियों की मौत हो चुकी है.’’

ये भी पढ़ें:

Amreli News: गिर में एक मजदूर को शेर ने बनाया अपना निवाला, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया आदमखोर वनराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget