एक्सप्लोरर

गुजरात: पूर्व विधायक और आदिवासी नेता महेश वसावा ने BJP से नाता तोड़ा, 'RSS की विचारधारा को...'

Mahesh Vasava News: गुजरात के पूर्व विधायक महेश वसावा ने बीजेपी छोड़ने के बाद कहा कि आदिवासी, ओबीसी, मुस्लिम, ईसाई, सिख और गरीब एक साथ मिलकर चलेंगे.

Mahesh Vasava Quits BJP: आदिवासी नेता और गुजरात के पूर्व विधायक महेश वसावा ने सोमवार (14 अप्रैल) को बीजेपी छोड़ने की घोषणा की. वह 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. महेश वसावा वरिष्ठ आदिवासी नेता छोटू वसावा के बेटे हैं. उन्होंने बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम लिखे एक खुले पत्र में कहा कि यह स्पष्ट है कि देश में संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है.

'RSS की विचारधारा को खत्म करने के लिए लड़ेंगे'

सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस पत्र में वसावा ने लिखा, ''आदिवासी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), मुस्लिम, ईसाई, सिख और गरीब “एक साथ चलेंगे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी की विचारधारा को खत्म करने के लिए मिलकर लड़ेंगे.”

हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार- महेश वसावा 

वसावा ने कहा कि वह लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर रहने का आग्रह किया. पूर्व विधायक ने कहा, “बीजेपी ने गुजरात के विकास के बारे में झूठ बोला है. मेरा किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है.” महेश वसावा 2012 और 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में डेडियापाड़ा से विधायक निर्वाचित हुए थे. हालांकि, 2022 के चुनाव में उन्होंने यह सीट आम आदमी पार्टी (आप) के चैतर वसावा के हाथों गंवा दी थी.

11 मार्च 2024 को बीजेपी में शामिल हुए थे महेश वसावा

महेश वसावा 11 मार्च 2024 को बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पार्टी में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की थी. हालांकि, उनके पिता छोटू वसावा ने उस समय उनके फैसले का विरोध किया था. छोटू वसावा ने महेश वसावा सीधा-सादा बताते हुए बीजेपी पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया था.

महेश वसावा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीट झगड़िया से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने पिता के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया, जो खुद एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में झगड़िया से किस्मत आजमा रहे थे. छोटू वसावा अतीत में सात बार झगड़िया का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. हालांकि, 2022 में वह इस क्षेत्र से चुनाव हार गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget