एक्सप्लोरर

Gujarat Fake Visa: गुजरात में फर्जी दस्तावेज से वीजा हासिल करने के मामले में तीन गिरफ्तार, कई अहम दस्तावेज जब्त

Gujarat News: छापे के दौरान यह पता चला था कि वे सरकारी और निजी एजेंसी के दस्तावेज बनाने के लिए नोटरीकृत टिकट का इस्तेमाल कर रहे थे.

Gujarat Fake Visa Case: गुजरात के अहमदाबाद में विदेश यात्रा के लिए वीजा दिलाने के वास्ते कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में एक 'टूर एंड ट्रेवेल एजेंसी' से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि एक ट्रेवल एजेंसी पर छापेमारी के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि छापे के दौरान यह पता चला था कि वे सरकारी और निजी एजेंसी के दस्तावेज बनाने के लिए नोटरीकृत टिकट का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि लोगों को धोखाधड़ी से वीजा, विशेष रूप से पर्यटक वीजा मिल सके.

छापेमारी के दौरान सरकारी और निजी कंपनियों के प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों के साथ 39 पासपोर्ट, 55 नोटरीकृत स्टाम्प, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और प्रिंटर जब्त किए गए.

तीनों व्यक्तियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और अन्य अपराधों के उद्देश्य से जालसाजी करने का आरोप लगाया गया है.

गुजरात पुलिस इस तरह की धोखाधड़ी की जांच तब से कर रही है जब पिछले साल जनवरी में गांधीनगर जिले के डिंगुचा के एक परिवार के चार सदस्यों की कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान मौत हो गई थी.

वहीं दूसरी ओर शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाने की पुलिस टीम ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले इंटरनेशनल इमीग्रेशन रैकेट के फरार चल रहे दो और एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, भावसिंह भाई और प्रतीक शाह के रूप में हुई है. ये गुजरात के सूरत और सोमनाथ के रहने वाले हैं. 

डीसीपी ने बताया कि इस साल मार्च के 16 और 24 तारीख को आईजीआईए के इमीग्रेशन डिपार्टमेंट से दो अलग-अलग मामलों में पेरिस जा रहे कुल 4 हवाई यात्रियों के फर्जी वीजा पर यात्रा करने की शिकायत मिली थी. दोनों मामलों में पुलिस ने पूछताछ के बाद यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया था. 16 मार्च को पकड़े गए यात्रियों सुच्चा सिंह, सुरजीत सिंह और अमनदीप सिंह से पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वो उनके कॉमन फ्रेंड के माध्यम से दिल्ली के ऊत्तम नगर के रहने वाले गुरिंदर सिंह मोखा और रोपड़, पंजाब के रहने वाले संदीप कुमार नाम के एजेंट के संपर्क में आये थे.

यह भी पढ़ें:

Morbi News: मोरबी त्रासदी मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, ओरेवा समूह के निदेशक को बनाया मुख्य आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget