एक्सप्लोरर

Gujarat Elections 2022: भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर प्रचार करेंगे राहुल गांधी, दो दिन के लिए जा सकते हैं गुजरात

Gujarat Elections News : हिमाचल विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं करने के कारण लोगों को लग रहा था कि राहुल गांधी गुजरात में भी प्रचार प्रसार नहीं करेंगें. हालांकि अब यह तय है कि गुजरात में राहुल प्रचार करेंगे.

Gujarat Assembly ELections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी कांग्रेस का प्रचार करने वाले हैं. राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने प्रचार नहीं किया था. हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वह 21 नवंबर से गुजरात में रैली और जनसभा करने वाले हैं.

कांग्रेस के एक बड़े नेता ने हिन्दुस्तान टाइम्स को नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया कि गुजरात में गांधी का चुनाव प्रचार छोटा होगा. वरिष्ठ नेता ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह सिर्फ दो दिनों के लिए आएंगे."

राहुल गांधी हैं महत्वपूर्ण नेता
गुजरात  विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के तरफ से बनाए गए पांच जोनल पर्यवेक्षकों में से एक बीके हरिप्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी हमारे महत्वपूर्ण प्रचारक हैं. वह निश्चित रूप से दोनों चरणों के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे.  पहले चरण में वह दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में प्रचार करेंगे."

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सौराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति महत्वपूर्ण होगी क्योंकि पार्टी की इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ है.  2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सौराष्ट्र क्षेत्र में जीत हासिल की, जिससे उसे विधानसभा में 77 सीटें हासिल करने और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 182 सदस्यीय सदन  में 100 सीटों के अंदर समेटने में मदद मिली थी.

कांग्रेस नेता ने क्या कहा
हरिप्रसाद ने कहा, "चुनाव के दूसरे चरण में, राहुल गांधी  उत्तर और मध्य गुजरात को कवर करेंगे. राज्य के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से लगभग 50% या 90 सीटें सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में आती हैं. 2017 विधानसभा चुनाव में दक्षिण गुजरात में, जहां सूरत और आसपास के क्षेत्रों में बीजेपी जीती थी ,जबकि कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया था.

कब होंगे मतदान
गुजरात में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होने वाले हैं. 89 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा . बाकी के बचे विधानसभा सीटों पर मतदान 5 दिसंबर को होगा. इस चुनाव के नतीजे तीन दिन बाद 8 दिसंबर को आएंगे.  बीजेपी ने इस बार कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं. आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.आप के तरफ से इसुदान गढवी मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए गए हैं.

Gujarat Elections 2022: गुजरात चुनाव में हुई रोबोट की एंट्री, बीजेपी ने अपनाया अनोखा प्रचार कैंपेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget