एक्सप्लोरर

Gujarat Results: गुजरात में BJP की जीत के पीछे PM मोदी सहित ये पांच चेहरे, ऐसे बदल दिया पूरा समीकरण

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. कुल 182 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड कायम कर दिया.

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल की है. कल सुबह 8 बजे से गुजरात विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई थी. गिनती की शुरुआत से ही बीजेपी दबदबा बनाती नजर आई. जैसे-जैसे दिन ढलता गया वैसे-वैसे बीजेपी मजबूत स्थिति में पहुंचती गई. बीजेपी के लिए गुजरात चुनाव नाक की लड़ाई बन चुकी थी. यहां चुनाव प्रचार में बीजेपी ने अपने सभी दांव चल दिये थे. पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी तमाम बड़े चेहरे रैलियों में प्रचार करते नजर आये. आज आपको बताने जा रहे हैं वो पांच वजह जिससे गुजरात में बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले जबरदस्त प्रदर्शन किया है.

पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में जहां-जहां गए, वहां बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री ने 6 नवंबर से 2 दिसंबर तक चुनाव प्रचार किया. उन्होंने राज्य के 33 जिलों में 10 दिन प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने 32 रैलियां और 4 रोड शो किया. इस दौरान पीएम मोदी 12 बार गुजरात दौरे पर गए. गुजरात पीएम मोदी का गृह राज्य है. ऐसे में यहां नरेंद्र मोदी की अलग लोकप्रियता है. पीएम मोदी राज्य में जहां-जहां भी चुनाव प्रचार के लिए गए वहां 88 फीसदी जगहों पर बीजेपी जीती या आगे रही. मोरबी हादसे के बाद पीएम ने वहां का दौरा किया और इस हादसे के पीड़ित परिजन से मुलाकात की थी. इसके अलावा इस हादसे को लेकर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिये थे. इसके अलावा पीएम खुद राज्य के सीएम के तौर पर काम चुके हैं, जिससे उन्हें राज्य की राजनीति से लेकर विकास के संभावनाओं पर अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा बीजेपी को इस चुनाव में मिला.

गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राजनीति का 'चाणक्य' भी कहा जाता है. 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें यूपी का प्रभार दिया गया था, जहां बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. गुजरात में अमित शाह ने ऐसा चक्रव्यूह रचा जिससे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस धराशाई हो गई. जब विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे की बात आई तो बीजेपी ने 38 मौजूदा विधायक की टिकट काटी गई. इनमें पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल का भी नाम शामिल था. गृहमंत्री अमित शाह ने टिकट कटने को पारंपरिक फैसला बताकर सही ठहराया था.

सीएम भूपेंद्र पटेल

पिछले साल सितंबर महीने में भूपेंद्र पटेल को गुजरात के सीएम के रूप में चुना गया. उन्हें गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल की करीबी माना जाता था. बीजेपी कार्यकर्ता बताते हैं कि भूपेंद्र पटेल देखने में बहुत ही साधारण लगते हैं, लेकिन उनके फैसले बहुत असरदार होते हैं. जून महीने में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बीजेपी में किया गया. बीजेपी का यह निर्णय हार्दिक पटेल के लिए संजीवनी का काम किया. हार्दिक पटेल बीजेपी में शामिल होते ही राहुल गांधी पर मुखर होकर बोलने लगे, जो बीजेपी के हक में गया. जानकार बताते हैं कि सीएम के तौर पर भूपेंद्र पटेल ने पीएम आवास योजना को लेकर जमीनी स्तर पर काम किया. इसका फायदा उन्हें चुनाव में मिला.

सीआर पाटिल

सीआर पाटिल गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं. ये पीएम मोदी और गृह मंत्री के करीबी माने जाते हैं. इन्हें संगठन का तेज-तर्रार नेता माना जाता है. विधानसभा चुनाव में सीआर पाटिल और अमित शाह की जोड़ी ने कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया. गुजरात में टिकट बंटवारे से पहले बीजेपी ने अंदरूनी सर्वे कराया था. इसमें जिन नेताओं के खिलाफ जनता में गुस्सा था उनकी टिकट काटी गई. यहां कठोर निर्णय लेते हुए कुछ सीनियर नेताओं के भी टिकट काटे गए. सीआर पाटिल ने यहां युवा और पॉपुलर चेहरे पर दांव लगाया जिसका बीजेपी को काफी फायदा मिला. 

विजय रुपाणी

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को बीजेपी का एक अनुशासित नेता के रूप में देखा जाता है. पिछले साल उनका इस्तीफा लेकर भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाया गया था. वो लगातार पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ करते रहते थे. पीएम मोदी के काम को बकायदा जनता के बीच जाकर समझाते थे. अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा था कि एक रात पहले मुझे फोन आया और मैंने अगले दिन इस्तीफा दे दिया. उन्होंने हमेशा हर मंच से यही कहा है कि मैंने हमेशा वही किया जो पार्टी ने मुझसे करने को कहा. उन्होंने बीजेपी को टूटने नहीं दिया जिसका फायदा बीजेपी को इस चुनाव में मिला.

Gujatar: 'अच्छे लोगों के लिए BJP के दरवाजे खुल हैं', पूर्व CM विजय रुपाणी के बयान के क्या हैं संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget