एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: तीन मुख्यमंत्री, छह केंद्रीय मंत्री आज से बीजेपी के प्रचार की करेंगे शुरुआत, 82 सीटों पर धुंआधार कार्यक्रम

Gujarat Election 2022: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, शुभेंदु अधिकारी, बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल का नाम भी लिस्ट में है.

Gujarat Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गुजरात विधानसभा चुनाव में उन 89 में से 82 सीटों पर शुक्रवार से धुआंधार प्रचार करेगी जहां पहले चरण में मतदान होना है. प्रदेश बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, छह केंद्रीय मंत्री और छह अन्य राष्ट्रीय नेता एक ही दिन में 46 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे, जबकि राज्य के नेता 36 सीटों पर प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि यह पहले चरण के लिए पार्टी के प्रचार की शुरुआत करेगा. पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख बृहस्पतिवार को थी.

पाटिल ने कहा कि परंपरा के मुताबिक, बीजेपी 89 में से 82 सीटों पर धुआंधार कार्यक्रम करेगी. इसी कड़ी में बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट पूर्व में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नरेन्द्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर क्रमश: तीन और चार-चार रैलियों को संबोधित करेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के उनके समकक्ष शिवराज सिंह चौहान भी तीन से चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भी चुनावी राज्य में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे.

इन नेताओं का नाम भी लिस्ट में शामिल
इनके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल भी उन राष्ट्रीय नेताओं की सूची में हैं, जो शुक्रवार को चुनाव प्रचार करेंगे. पाटिल ने कहा, “ राष्ट्रीय नेताओं के अलावा, गुजरात के मुख्यमंत्री (भूपेंद्र पटेल), पूर्व मुख्यमंत्री (विजय रूपाणी), पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक जो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, पूर्व मंत्री और गुजरात के संसद सदस्य प्रचार में हिस्सा लेंगे.

उन्होंने कहा कि 83 विधानसभा सीटों पर जनसभाओं को संबोधित करने के बाद नेता 'डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार' की उपलब्धियों का संदेश फैलाने के लिए शुक्रवार से तीन दिन तक घर-घर जाकर प्रचार करेंगे. गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी. पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के इलाकों में मतदान होगा. दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान होगा.

बीजेपी 1995 से लगातार छह विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है. पार्टी इस राज्य में जीत के सिलसिले को बनाए रखना चाहती है. आम तौर पर गुजरात में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही होता आया है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंककर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है.

Gujarat CBI: गुजरात में सीबीआई की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए एक अधिकारी गिरफ्तार, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget