एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: दो चरणों में हो सकते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव, हिमाचल के साथ ही आ सकते हैं नतीजे

Gujarat Election: 14 वीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त होने वाला है. इससे पहले 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर 2017 में हुए थे.

Gujarat Assembly Election 2022: अक्टूबर महीने के अंत तक गुजरात चुनाव (Gujarat Assembly Election) की घोषणा संभावित है. सूत्रों ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग दो चरणों में हो सकती है. पहला चरण नवंबर के आखिरी में और दूसरा चरण 4-5 दिसंबर के आसपास हो सकता है. सूत्रों ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना भी 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही हो सकती है. 14 वीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त होने वाला है. इससे पहले 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर 2017 में हुए थे. बीजेपी ने चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की थी और राज्य में विजय रूपानी के नेतृत्‍व में सरकार बनाई थी.

हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है और अब सबकी निगाहें टिकी हुई है गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान पर. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे. इसका पहला चरण नवंबर के आखिरी कुछ दिनों के दौरान होगा और दूसरे चरण का चुनाव 4 या 5 दिसंबर को हो सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों चरण के चुनाव संपन्न होने के 3-4 दिन बाद यानी कि 8 दिसंबर को मतगड़णना होगी यानी उसी दिन जिस दिन हिमाचल चुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती की तारीख तय की गई है.

आयोग ने पूरी की तैयारियां

सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. आयोग किसी भी समय इसकी घोषणा कर सकता है. आयोग की कई टीमों चुनाव के मद्देनजर गुजरात का दौरा किया और हालात और तैयारियों की रिपोर्ट ले चुकी है. वहीं, दूसरी तरफ, गुजरात में सभी सियासी दलों ने पहले से ही वोटरों को रिझाना शुरू कर दिया है. 

गुजरात में सभी सियासी दल वोटरों को अपने-अपने पाले में करने में जुट गए हैं. एक तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार गुजरात में सत्ता बनाए रखने के लिए गौरव यात्रा निकाल रही है. वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी गुजरात की बीजेपी सरकार को चुनौती देने के लिए तैयार है. वहीं, कांग्रेस भी बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. 

2017 में किसे मिली कितनी सीटें?

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, जिनमें से 40 सीट आरक्षित हैं. इनमें से 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं. बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 99 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थीं. इसके अलावा 2 सीटों पर भारतीय ट्राइबल पार्टी, 1 सीट एनसीपी के को मिली थी. तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी. 

इसे भी पढ़ेंः-

दिवाली के मौके पर युवाओं को PM मोदी का तोहफा, रोजगार मेले की पहली किश्त में मिलीं 75 हजार नौकरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget