एक्सप्लोरर

Gujarat: रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद DGFT अधिकारी ने चौथी मंजिल से लगा दी छलांग! हुई मौत

Gandhinagar News: डीजीएफटी के संयुक्त निदेशक जवरीमल बिश्नोई को शुक्रवार को सीबीआई ने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. दफ्तर में तलाशी के बाद उन्होंने खिड़की से छलांग लगा दी.

Gujarat News: विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद यहां चौथी मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय से कथित तौर पर छलांग लगा दी जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीजीएफटी के संयुक्त निदेशक जवरीमल बिश्नोई (44) को शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने इसके बाद एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय की तलाशी शुरू की.

'तलाशी के दौरान खिड़की से लगा दी छलांग'
डीजीएफटी एक सरकारी निकाय है जो देश की विदेश व्यापार नीति को लागू करने के लिए जिम्मेदार है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधीर देसाई ने कहा, ‘‘सीबीआई ने रात भर उनके कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया और पूर्वाह्न लगभग पौने नौ बजे अभियान खत्म होने वाला था कि आरोपी अचानक खिड़की की ओर भागा और वहां से कूद गया.’’

आकस्मिक मौत का मामला दर्ज
डीसीपी ने कहा कि चौथी मंजिल से गिरने के कारण बिश्नोई को गंभीर चोटें आईं और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. देसाई ने कहा कि प्रद्युम्न नगर थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

'मौत के मामले में लिया जाएगा सीबीआई का बयान'
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीबीआई अधिकारियों का बयान लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के एक समूह ने सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया (बिश्नोई की मौत के मामले में सीबीआई पर आरोप लगाते हुए). अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने सीबीआई अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान की और पूछताछ के लिए उन्हें थाना ले आए.’’

5 लाख की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए गए थे बिश्नोई
डीसीपी ने कहा कि बिश्नोई को शुक्रवार को सीबीआई ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा कि बिश्नोई ने खाद्य डिब्बे निर्यात करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग करने वाले एक व्यवसायी से कथित तौर पर कुल 9 लाख रुपये की मांग की थी. एनओसी से व्यवसायी को 50 लाख रुपये की बैंक गारंटी वापस मिल जाती. सीबीआई के अनुसार, व्यवसायी पहले ही राजकोट में डीजीएफटी कार्यालय में छह फाइल जमा कर चुका था, जिसमें खाद्य डिब्बे के निर्यात से संबंधित आवश्यक दस्तावेज थे.

यह भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात की 17 जेलों में पुलिस की छापेमारी, सर्च ऑपरेशन में जुटे 1700 पुलिसकर्मी, गृह मंत्री ने की मॉनिटरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget