एक्सप्लोरर

Gujarat News: हार्दिक पटेल बोले- सच बोलना गुनाह है तो मैं गलत हूं, गुजरात कांग्रेस में जल्द हों फैसले

Gujarat Politics: हार्दिक पटेल का बयान ऐसे वक्त में आया है जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं और कांग्रेस फिलहाल शांत दिख रही है.

Gujarat News: गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) के पहले ही कांग्रेस (Gujarat Congress) में रार मच गई है. कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल होने की अटकलों के बीच कहा है कि अगर सच बोलना अपराध है तो मुझे गलत मानें. 

हार्दिक पटेल का बयान ऐसे वक्त में आया है जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं और कांग्रेस फिलहाल शांत दिख रही है. हार्दिक पटेल ने गुरुवार को कहा कि अगर सच बोलना गुनाह है तो मुझे गुनाहगार मानें. गुजरात की जनता को हमसे उम्मीदें हैं. हमें उनकी उम्मीदों पर पर खरा उतरना है. पार्टी के भीतर छोटे-मोटे झगड़े और आरोप-प्रत्यारोप होंगे लेकिन गुजरात को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा.

गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा- "जितनी जल्दी हो सके फैसले लेने चाहिए. मैंने अब तक कांग्रेस को अपना 100% दिया है, और आने वाले दिनों में भी दूंगा. हम गुजरात में बेहतर विकास करेंगे."

राहुल गांधी को बताए हालात लेकिन नहीं हुआ कोई फैसला- हार्दिक
इससे पहले हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व उन्हें परेशान कर रहा है और राज्य के कांग्रेस नेता चाहते हैं कि ‘मैं पार्टी छोड़ दूं.’ समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि उनकी ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी इस स्थिति के बारे में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन दुख की बात है कि कोई निर्णय नहीं हुआ. उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन दशक से गुजरात में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने के लिए अंदरूनी गुटबाजी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं का दूसरे दलों के साथ ‘गुप्त गठबंधन’ जिम्मेदार है.

हार्दिक पटेल ने यह दावा भी किया कि 2017 में इतना बड़ा माहौल था, लेकिन सही उम्मीदवारों का चयन नहीं किए जाने की वजह से सरकार नहीं बन सकी. हार्दिक पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बगावत कर दी है. राज्य में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है. कांग्रेस 27 वर्षों से गुजरात की सत्ता से बाहर है.

यह भी पढ़ें:

Gujarat News: हार्दिक पटेल का बड़ा बयान, कहा- गुजरात में कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष मतलब 'नसबंदी किया हुआ दूल्हा'

Gujarat Loot Case: 2 करोड़ रुपये की ट्रेन लूट मामले में पूर्व आर्मी मैन 4 साल बाद गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget