एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर BJP को घेरा, शनिवार को बुलाया बंद

Gujarat Bandh: गुजरात कांग्रेस ने राज्य की सरकार को बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर घेरा है. गुजरात कांग्रेस ने शनिवार को गुजरात बंद बुलाया है.

Gujarat Congress: गुजरात कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शनिवार को राज्य में सांकेतिक बंद का आह्वान किया है. कांग्रेस ने ट्रेडर्स और अन्य व्यापारियों से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने शटर बंद करने की अपील की है. पार्टी की प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने लोगों से महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने और संविदा कर्मियों को नियमित नौकरी दिलाने के लिए बंद में शामिल होने की अपील की. ठाकोर ने आरोप लगाया कि 4,36,663 योग्य युवा बेरोजगार हैं, कुछ 4,58,976 बेरोजगार युवा राज्य रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं, जबकि 4.50 लाख सरकारी पद खाली है.

सैकड़ों सरकारी पुस्तकालयों में नियमित स्टाफ नहीं
सैकड़ों ग्राम पंचायतें ग्राम सेवक अधिकारियों के बिना काम कर रही हैं, सैकड़ों सरकारी पुस्तकालयों में नियमित स्टाफ नहीं हैं और 27,000 से अधिक शिक्षक पद खाली हैं. महंगाई दर के बारे में बात करते हुए, ठाकोर ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत 1,060 रुपये, पेट्रोल की कीमत 95 रुपये और सीएनजी की कीमत 84 रुपये प्रति किलो हो गई है. इन सभी उत्पादों का नागरिकों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है.उन्होंने सभी जिला और नगर कांग्रेस समितियों और कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बंद के आह्वान के कारण आपातकालीन सेवाएं बाधित न हों.

Gujarat News: गुजरात में शहीद सैनिक के परिवार को डाक से भेजा गया 'शौर्य चक्र', परिजनों ने लेने से किया इंकार

कांग्रेस ने इच्छुक उम्मीदवारों से मांगा है बायोडाटा
गुजरात कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से उनका ‘बायोडाटा’ मांगा है. हालांकि मौजूदा विधायकों को इस शर्त से छूट दी गई है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी.उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में युवा, महिलाओं और साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी. कांग्रेस सितंबर के अंत में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि इच्छुक व्यक्तियों को 12 सितंबर से पहले अपने-अपने जिला पार्टी कार्यालयों में बायोडाटा जमा कराने होंगे.

ये भी पढ़ें:

Queen Elizabeth II Death: महारानी एलिजाबेथ II अपने पति के साथ 1961 में आईं थीं अहमदाबाद, गांधी आश्रम का किया था दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget