एक्सप्लोरर

Gujarat News: कांग्रेस ने की Agnipath Scheme वापस लेने की मांग, कहा- लोगों पर 'तुगलकी फैसले' थोप रही बीजेपी

Agnipath Scheme Protest: गुजरात में कांग्रेस ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर अपना विरोध जताया है. कांग्रेस ने कई खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की मांग की है.

Agnipath Scheme: सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को वापस लेने की मांग करते हुए, कांग्रेस ने कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार "राष्ट्र पर तुगलकी फैसले" थोप रही है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा और जीपीसीसी अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने योजना के खिलाफ अपने देशव्यापी विरोध से एक दिन पहले अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए 2.55 लाख की नियमित नियुक्ति की मांग की.

कांग्रेस ने की ये मांग

कांग्रेस ने 2.55 लाख पदों पर स्थायी भर्ती की मांग की है जो तीन साल से अधिक समय से खाली पड़े हैं. बीजेपी सरकार पर राष्ट्र पर "तुगलकी फैसले" थोपने का आरोप लगाते हुए लांबा ने कहा, "तुगलकी सरकार ने 700 किसानों की जान गंवाने के बाद ही किसानों के बिल को वापस लेने का फैसला किया था. इससे पहले, विमुद्रीकरण (Demonetisation) किया गया था. उसका क्या परिणाम हुआ? कितना काला धन पकड़ा गया? फिर आया लॉकडाउन जब लाखों मजदूरों की जान चली गई. इसी तरह, जीएसटी का भी गुजरात के व्यापारियों ने विरोध किया था.

Gujarat Politics: गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, जोरों से चलाया जा रहा सदस्यता अभियान

क्या बोलीं अलका लांबा? 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लिखे गए पत्र की एक प्रति दिखाते हुए, लांबा ने कहा, "सोनिया गांधी ने अस्पताल से करोड़ों युवाओं को शांति बनाए रखने के लिए यह पत्र लिखा और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस इस योजना के खिलाफ आवाज उठाएगी." लांबा ने दावा किया कि 14 साल तक रक्षा बलों की सेवा करने वालों में से केवल दो फीसदी को ही नौकरी मिली. लांबा ने कहा, “चार साल की सेवा के बाद कितने लोगों को नौकरी मिलेगी? 2017-18 में रक्षा बजट कुल खर्च का 17.8 फीसदी था. इन वर्षों में इसे बढ़ाना चाहिए था लेकिन 2020-21 में यह घटकर 13.2 फीसदी पर आ गया.

अग्निपथ को लेकर किया जायेगा विरोध प्रदर्शन

दिवंगत पीएम लाल बहादुर शास्त्री के "जय जवान जय किसान" के नारे का जिक्र करते हुए लांबा ने कहा कि अब न तो जवान और न ही किसान खुश हैं. लांबा ने सरकारी रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा, 'हम देश भर में खाली पड़े 62 लाख सरकारी पदों को तत्काल भरने की मांग करते हैं. यह बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई नहीं है. हम संसद में चर्चा चाहते हैं, यह लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए.' इस बीच, कांग्रेस ने अग्निपथ को वापस लेने के लिए सोमवार को गुजरात और देश के बाकी हिस्सों में सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया है.

गुजरात में भी होगा प्रदर्शन

“कांग्रेस 27 जून को अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ देश के सभी गांवों, जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में गांधीवादी शैली में विरोध प्रदर्शन करेगी. गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.'

ये भी पढ़ें-

Ahmedabad Corona Update: अहमदाबाद में गिरा कोरोना का ग्राफ, मिले 156 नए मामले, 117 मरीज हुए डिस्चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget