एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात में सीएम केजरीवाल ने आदिवासियों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं, बोले- पार्टी सत्ता में आई तो मिलेगा ये लाभ

Gujarat News: सीएम केजरीवाल ने चुनाव के मद्देनजर आदिवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं. केजरीवाल ने कहा, आदिवासी क्षेत्रों में संविधान की पांचवीं अनुसूची और पंचायत उपबंध अधिनियम को लागू किया जाएगा.

Arvind Kejriwal in Gujarat: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है तो राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में संविधान की पांचवीं अनुसूची और पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम को लागू किया जाएगा. केजरीवाल ने यह भी गारंटी दी कि गुजरात की आदिवासी सलाहकार समिति का नेतृत्व मुख्यमंत्री के बजाय समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा.

सीएम केजरीवाल ने की कई बड़ी घोषणाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गुजरात के अपने दौरे के दूसरे दिन वड़ोदरा में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही. गौरतलब है कि गुजरात में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है, तो प्रत्येक आदिवासी गांव में एक अच्छा सरकारी स्कूल और एक ‘‘मोहल्ला क्लिनिक’’खोला जाएगा. इसके अलावा आदिवासियों के मुफ्त इलाज के लिए क्षेत्र में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल भी स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने और उन लोगों को घर देने का भी वादा किया जिनके पास खुद का घर नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी गांवों को भी सड़कों से जोड़ेगी.

Gujarat News: गुजरात पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा- व्यापारियों के लिए करेंगे ये बड़ा एलान

आदिवासियों को लेकर कही ये बात
दरअसल, संविधान की पांचवीं अनुसूची अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण से संबंधी प्रावधानों से संबंधित है. पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, जिसे पेसा अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है, को 1996 में संसद द्वारा अधिनियमित किया गया था. पेसा अधिनियम के तहत देश के विभिन्न राज्यों को अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को मजबूत करने के लिए इस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए नियम बनाने को कहा गया था. केजरीवाल ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल बाद भी आदिवासी पिछड़े हुए हैं.

आदिवासियों के लिए आप की 'गारंटी'
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘आदिवासियों को केवल चुनाव से पहले याद किया जाता है और सभी ने उनका शोषण किया है. संविधान आदिवासियों के लिए एक अलग व्यवस्था का प्रावधान करता है क्योंकि आदिवासी समुदाय की एक अलग संस्कृति है और वह बहुत पिछड़ा हुआ है.’’ केजरीवाल ने कहा कि कोई भी सरकार भारतीय संविधान में आदिवासियों के लिए किए गए प्रावधानों को लागू करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वे हमेशा उनके प्राकृतिक संसाधनों को हड़पने के लिए उत्सुक रहते हैं. केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम संविधान की पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों को शब्दशः लागू करेंगे. हम पेसा अधिनियम को भी सख्ती से लागू करेंगे, जो कहता है कि कोई भी सरकार ग्राम सभा की सहमति के बिना आदिवासी क्षेत्र में कार्रवाई नहीं कर सकती.’’

बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, ‘‘एक आदिवासी सलाहकार समिति है. इसका काम आदिवासी क्षेत्रों के विकास की निगरानी करना है कि धनराशि का उपयोग कैसे करना है. कानून कहता है कि आदिवासी सलाहकार समिति का अध्यक्ष आदिवासी होना चाहिए जबकि गुजरात में मुख्यमंत्री इस समिति का नेतृत्व करते हैं. यह रोका जा सकता है.’’ केजरीवाल ने कहा कि आदिवासियों को रोजगार और मुफ्त बिजली भी मुहैया कराई जाएगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं जबकि कई और नेता भी बीजेपी में शामिल होंगे और शेष नेताओं के चुनाव के बाद बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. यह कमोबेश कांग्रेस की गुजरात इकाई का बीजेपी में विलय है.’’

शराबंदी को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पार्टियों के बीच इलू (आई लव यू) की राजनीति खत्म हो गई है. अब यह आम लोगों की राजनीति होगी, जो आप करती है.’’ केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में जहां एक तरफ बीजेपी का 27 साल का 'कुशासन' है, वहीं दूसरी तरफ 'नए चेहरों और नई उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की नई राजनीति है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम आपके बच्चों का भविष्य बनाएंगे. लेकिन अगर आप उन्हें वोट देंगे तो वे आपको नकली शराब देंगे.’’ गुजरात में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि हर व्यक्ति उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है.

केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा, ‘‘हर गुजराती मुख्यमंत्री होगा. हम एक नई उम्मीद, नई राजनीति लेकर आए हैं. हमारी पहली पार्टी है जो ईमानदारी की बात करती है.’’ केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं और अधिक माफ करना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘तो, अब वे कहते हैं कि मुफ्त शिक्षा और अस्पतालों की कोई आवश्यकता नहीं है. मैं देश के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना सही है या बीजेपी के दोस्तों का कर्ज माफ करना?’’

ये भी पढ़ें:

Gujarat Assembly Election: गुजरात में कांग्रेस जल्द कर सकती है अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 58 नामों पर हुआ विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget