एक्सप्लोरर

Gujarat News: मोरबी पुल हादसे से ध्यान भटकाने के लिए ली जा रही 'ठग' की मदद, सीएम केजरीवाल का BJP पर हमला

Morbi News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखकर AAP के नेता सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Morbi Cable Bridge Collapse: दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'बीजेपी की गुजरात में हालत इतनी खराब हो गई है कि उसे देश के सबसे बड़े ठग की मदद लेनी पड़ रही है. उन्होंने कहा, ये सारा नाटक मोरबी से मीडिया का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है.' सीएम केजरीवाल ने कहा, 'मोरबी में ब्रिज गिरने की घटना कल से एक दिन पहले हुई. सभी टीवी चैनलों ने इस मुद्दे को उठाया लेकिन आज यह गायब हो गया और सुकेश चंद्रशेखर के आरोप सामने आ गए. क्या यह मोरबी से ध्यान हटाने के लिए रची गई पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी नहीं लगती?'

आप पर हमलावर हुई बीजेपी
महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है. इस बीच सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी (उपराज्यपाल) विनय कुमार सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया है. इस चिट्ठी में सुकेश ने आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सुकेश चंद्रशेखर ने किया ये दावा
सुकेश चंद्रशेखर ने एलजी को लिखी चिट्ठी में ये दावा किया है कि, उसने आप नेता को 10 करोड़ रुपये बतौर प्रोटेक्शन मनी (Protection Money) दिए और दक्षिण भारत में आप आदमी पार्टी में एक अहम पद के लिए पार्टी को 50 करोड़ रुपये का चंदा दिया था. इसके बाद बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है.

अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात
इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवल ने ट्वीट पर बीजेपी पर हमला बोला है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'बीजेपी की गुजरात में हालत इतनी खराब हो गयी है कि उसे देश के सबसे बड़े ठग की मदद लेनी पड़ रही है. केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगे लिखा कि, 'सारा नाटक मोरबी से मीडिया का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है.'

बीजेपी प्रवक्ता ने आप पर साधा निशाना
बीजेपी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है, संबित पात्रा ने लिखा, ''यह बड़ा मामला है! सुकेश चंद्रशेखर ने 'आप' के मंत्री सत्येंद्र जैन, जो कि अभी जेल में हैं, उसको प्रोटेक्शन मनी दिया था. पार्टी को भी करीब 50 करोड़ रुपये दिए गए थे. कोई संदेह नहीं कि आम आदमी पार्टी को कट्टर करप्शन पार्टी क्यों कहा जाता है.''

ये भी पढ़ें:

Parivartan Sankalp Yatra: गुजरात में आज से कांग्रेस शुरू करेगी ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, कई बड़े नेता होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surat News: गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत
गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत
Gujarat Monsoon News: गुजरात में फिर बदलेगा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश
गुजरात में फिर बदलेगा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश
Gujarat Weather Alert: गुजरात में मौसम ने ली करवट! कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवाओं का कहर
गुजरात में मौसम ने ली करवट! कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवाओं का कहर
अहमदाबाद: 500 करोड़ की जमीन विवाद में रिटायर्ड डिप्टी SP ने चलाई थीं गोलियां, कोर्ट ने बेटा-बेटी समेत भेजा जेल
अहमदाबाद: 500 करोड़ की जमीन विवाद में रिटायर्ड डिप्टी SP ने चलाई थीं गोलियां, कोर्ट ने बेटा-बेटी समेत भेजा जेल

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी की विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
Delhi News: हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
UGC Scholarship 2026: मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
Embed widget