एक्सप्लोरर

गुजरात पुल हादसे पर अरविंद केजरीवाल बोले, '30 सालों से सत्ता में बैठी BJP क्या बताएगी...'

Gujarat Bridge Collapsed: वडोदरा जिले में बुधवार (9 जुलाई) की सुबह महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल का हिस्सा ढह गया. घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है.

आम आदमी पार्टी ने गुजरात के महीसागर नदी पर बने पुल के गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही, बीजेपी के 30 साल के भ्रष्ट शासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और गुजरात प्रभारी गोपाल राय समेत अन्य बड़े नेताओं ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए इसकी गहन जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि गुजरात में बार-बार हो रहे ऐसे हादसों पर रोक लग सके. उधर, आप गुजरात के स्थानीय कार्यकर्ता सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए और बचाव अभियान में लगे प्रशासन की मदद में जुट गए.

अहम सवाल भी पूछना जरूरी- अरविंद केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गुजरात में हुआ यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. लेकिन इस समय एक अहम सवाल भी पूछना ज़रूरी है. 

बार-बार ऐसे घटिया और जानलेवा पुल गुजरात में कैसे बन रहे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 सालों से गुजरात की सत्ता में बैठी बीजेपी क्या यह बताएगी कि बार-बार ऐसे घटिया और जानलेवा पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, जो भरभराकर गिर जाते हैं? सत्ता के संरक्षण में हो रही इस लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है. इस दुर्घटना के ज़िम्मेदार चाहे कितने भी प्रभावशाली और रसूखदार लोग क्यों न हों, उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. तभी हम भविष्य में ऐसे हादसों को रोक पाएंगे और मासूम लोगों की जान बचा पाएंगे.

 

अरविंद केजरीवाल का एक्स पर पोस्ट
अरविंद केजरीवाल का एक्स पर पोस्ट

बीजेपी का तथाकथित विकास मॉडल फिर गिर गया- गोपाल राय

उधर, आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने एक्स पर कहा कि गुजरात में बीजेपी का तथाकथित विकास मॉडल फिर गिर गया. वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल बीच से टूटा, कई लोगो समेत गाड़िया नदी में गिर गई. बीते दिनों मोरबी पुल हादसा हो, या राजकोट अग्निकांड, या फिर सूरत का तक्षशिला हादसा, हर बार बीजेपी की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने सैकड़ों मासूमों की जान ली है. गुजरात अब और नहीं सहेगा, बदल के रहेगा.

आप के वरिष्ठ नेता और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वडोदरा जिले के पादरा में एक बड़ा हादसा हुआ है. वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल टूट गया है और कई वाहन नदी में गिर गए हैं. आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे घटनास्थल पर पहुंचें और बचाव अभियान में सहयोग करें.

बीजेपी सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए- ईशुदान गढ़वी

ईशुदान गढ़वी ने गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का क्या कमाल का जज्बा है. मुख्यमंत्री कहते हैं कि 23 में से एक पुल ढह गया और फिर भी सरकार इतने लोगों की मौत के बाद भी अपनी लापरवाही और भ्रष्टाचार छुपा रही है? स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार चिंता जताए जाने के वीडियो मौजूद हैं, फिर भी सरकार जांच का नाटक करेगी? मृतक परिवार हमारे राज्य के हैं और हमारे परिवार हैं. बीजेपी सरकार को ऐसे हादसों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget