एक्सप्लोरर

गुजरात में आज से BJP प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, क्या सीआर पाटिल के उत्तराधिकारी का होगा चयन?

Gujarat BJP Meeting: प्रदेश इकाई की महासचिव ने बताया 4-5 जुलाई को बोटाद में राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी. बैठक प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में होगी और राष्ट्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा.

Gujarat BJP News: गुजरात बीजेपी इकाई की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक चार जुलाई से बोटाद जिले में शुरू होगी. पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बैठक के एजेंडे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तीसरी बार पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना हैं. साथ ही बीते लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर संगठनात्मक मामलों पर चर्चा होगी.

पिछले महीने राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि गुजरात बीजेपी के शीर्ष पद पर बदलाव होगा. बोटाद जिले के सारंगपुर में होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उनके उत्तराधिकारी की घोषणा हो सकती है. बैठक में करीब 1,300 बीजेपी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे.

केंद्रीय नेता होंगे शामिल
पार्टी नेताओं ने बताया कि इस बैठक में बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पाटिल, नवसारी से लोकसभा सांसद और केंद्रीय नेता शामिल होंगे. बीजेपी की प्रदेश इकाई की महासचिव रजनी पटेल ने मीडिया को बताया कि "हमने चार और पांच जुलाई को सारंगपुर बीएपीएस मंदिर परिसर में अपनी राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. बैठक हमारे प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में होगी और राष्ट्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा."

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बैठक में कौन-कौन से केंद्रीय नेता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यह हमारी विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक है और इसमें शीर्ष पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों तक की भागीदारी होगी. रजनी पटेल ने बताया कि बैठक के दौरान कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिनमें से एक मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देने वाला प्रस्ताव भी होगा.

गुजरात BJP में होगा बदलाव?
यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष पाटिल को बदलेगी क्योंकि अब वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं, इस पर रजनी पटेल ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक में जो भी फैसले लिए जाएंगे, उसकी जानकारी मौके पर दी जाएगी. हालांकि, उन्होंने प्रदेश बीजेपी नेतृत्व में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया है. 

यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों के गुजरात परिणामों का विश्लेषण करेगी. इस पर रजनी पटेल ने कहा कि बीजेपी हर हार और हर जीत का विस्तृत विश्लेषण करती है. गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 25 पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी कांग्रेस को एक सीट मिली.

ये भी पढ़ें: तीन दिन में तीसरा एयरपोर्ट हादसा, दिल्ली और जबलपुर के बाद अब राजकोट में गिरी हवाई अड्डे की छत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget