एक्सप्लोरर

गुजरात लोकसभा चुनाव में क्या कर रहे हैं हार्दिक पटेल? कभी कांग्रेस ने बनाया था स्टार कैंपेनर

Hardik Patel: गुजरात लोकसभा चुनाव में हार्दिक पटेल कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है. इस बीच अटकलों का दौर जारी है.

Gujarat Lok Sabha Election: हार्दिक पटेल 2015 में आरक्षण के लिए पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करते हुए प्रमुखता से उभरे थे. अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले हार्दिक पटेल गुजरात लोकसभा चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. चुनावी मौसम में उनकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं. एक समय था जब कांग्रेस पार्टी ने हार्दिक पटेल को अपना कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उन्हें हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराया था. हार्दिक पटेल जब कांग्रेस में थे उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचारक भी बनाया था.

हालांकि, समय बदल गया है और हार्दिक पटेल कांग्रेस नेता से निर्वाचित बीजेपी विधायक बन गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम नहीं है. इस बीच गुजरात लोकसभा चुनाव में हार्दिक पटेल को लेकर अटकलों का दौर जारी है.

गुजरात में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि हार्दिक पटेल, जिन्हें कभी न केवल गुजरात में बल्कि अन्य राज्यों में भी अपने भाषण से भीड़ जमा करने और बयानों से चर्चा में रहने वाले नेता को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में क्यों शामिल नहीं किया गया है. इसपर भी बीजेपी नेताओं ने अपनी तर्क दिया है.

बीजेपी नेताओं का कहना है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद से हार्दिक पटेल की स्थिति बदल गई है. जब वह शामिल हुए थे तब वह विधायक नहीं थे, लेकिन अब हैं. उनके मुताबिक बीजेपी का हर विधायक पार्टी का स्टार प्रचारक है.

फिलहाल हार्दिक पटेल सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं. चाहे उनका नाम सूची में हो या न हो, वह प्रचार करते रहते हैं. उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं करने का फैसला पार्टी का फैसला है, लेकिन हार्दिक पार्टी के सदस्य हैं.

हार्दिक पटेल ने पाटीदार आंदोलन के दौरान अपने भाषणों से खूब सुर्खियां बटोरीं और 2019 के गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान भी लोकप्रियता हासिल की. उस समय, हार्दिक पटेल अक्सर कहा करते थे कि अगर लोग बीजेपी सरकार के खिलाफ नहीं बोलेंगे, तो उन्हें गुलामी की स्थिति में डाल दिया जाएगा. हालांकि, वर्तमान की तस्वीर बिलकुल अलग है. क्योंकि कभी कांग्रेस के नेता रहे हार्दिक पटेल अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

हार्दिक पटेल ने बीजेपी में शामिल होने के बाद विरमगाम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. पटेल ने कांग्रेस के लाखाभाई भरवाड को 50,000 से अधिक वोटों से हराया था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: परषोत्तम रूपाला को लेकर BJP से नाराज हुआ राजपूत समाज, उम्मीदवारों को हराने के लिए बनाया ये प्लान

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget