एक्सप्लोरर

Parshottam Rupala Statement: गुजरात में BJP प्रत्याशी परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज से फिर मांगी माफी, बोले- 'मेरी गलती की सजा...'

Parshottam Rupala Apologized: गुजरात में बीजेपी प्रत्याशी परषोत्तम रूपाला के बयान के बाद से उन्हें क्षत्रिय समाज की तरफ से विरोध झेलना पड़ रहा है. उन्होंने समुदाय के लोगों से एकबार फिर माफी मांगी है.

Parshottam Rupala Controversy: गुजरात में लोकसभा चुनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. 7 मई को गुजरात की सभी 26 सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ क्षत्रिय समुदाय का मुद्दा भी बड़ा मुद्दा बन गया है. राज्य में क्षत्रिय समाज ने राजकोट सीट पर बीजेपी प्रत्याशी परषोत्तम रूपाला को हराने के लिए धर्मरथ निकाला है. रूपाला की टिप्पणी से पूरे राज्य में क्षत्रिय समाज बीजेपी के खिलाफ वोट करने पर अड़ गया है. अब इन सबके बीच एक बार फिर बीजेपी नेता परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज से माफी मांगी है.

ABP अश्मिता के अनुसार, राज्य में परषोत्तम रूपाला का विवाद गहरा गया है. क्षत्रिय समाज ने अब धर्मरथ निकालकर भारी संख्या में बीजेपी के खिलाफ वोट कर बीजेपी को हराने की अपील की है. यह धर्मरथ पूरे राज्य में घूम रहा है. धर्मरथ के क्षत्रिय एक बार फिर जुट रहे हैं और बीजेपी के खिलाफ वोट करने का संकल्प ले रहे हैं. इन सबके बीच बीजेपी नेता परषोत्तम रूपाला ने एक बार फिर क्षत्रिय समाज से माफी मांगी है. वे पहले भी तीन बार क्षत्रिय समाज से माफी मांग चुके हैं.

हाल ही में रूपाला ने क्षत्रिय मुद्दे पर की गई टिप्पणी को अपनी बड़ी गलती माना है और क्षत्रियों से खुद को माफ करने की अपील की है. उन्होंने अपनी गलती की सजा पार्टी को न देने का भी अनुरोध किया है.

लोकसभा चुनाव के बीच क्षत्रिय समाज-ठाकुर समाज की बीजेपी के प्रति नाराजगी किसी से छुपी नहीं है. कई राजनीतिक जानकार कह रहे हैं कि गुजरात से शुरू हुई यह अटकलें अब बीजेपी को मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी में नुकसान पहुंचा सकती हैं. अब बीजेपी इस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. नाराजगी की इन खबरों के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है. 

जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ठाकुर समाज-क्षत्रिय समाज की नाराजगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- रूपाला जी ने तुरंत माफी मांग ली है. हम तीन बार माफी मांग चुके हैं और नाराज लोगों से चर्चा भी कर रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि वह हमारे साथ आएंगे. उनका भरोसा सिर्फ बीजेपी पर है.

ये भी पढ़ें: Gujarat Lok Sabha Election: सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीलेश कुंभानी पर पार्टी का एक्शन, 6 साल के लिए किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget