एक्सप्लोरर

Gujarat: 'बिपरजॉय' को लेकर 94 हजार से अधिक लोग अस्थायी शिविरों में शिफ्ट, कैसी है तैयारी?

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपारजॉय को देखते हुए गुजरात अलर्ट है. चक्रवात वाली स्थानों से लोगों को निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, सरकार ने इसके लिए 1 हजार 521 आश्रय गृह बनाए हैं.

Gujarat Biporjoy News: चक्रवात बिपारजॉय (Cyclone Biporjoy) के गुजरात (Gujarat) की ओर बढ़ने और बृहस्पतिवार (15 जून) रात समुद्र तट पर उसके पहुंचने से पहले, राज्य प्रशासन ने कहा कि आठ तटीय जिलों में रह रहे 94 हजार से अधिक लोगों को अस्थायी शिविरों में पहुंचाया जा चुका है. 

गुजरात सरकार के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब तक 94 हजार 427 लोगों को निकाला गया है. करीब 46 हजार 800 लोगों को कच्छ जिले में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. इसके अलावा, देवभूमि द्वारका में 10 हजार 749, जामनगर में 9 हजार 942, मोरबी में 9 हजार 243, राजकोट में 6 हजार 822, जूनागढ़ में 4 हजार 864, पोरबंदर में 4 हजार 379 और गिर सोमनाथ जिले में 1 हजार 605 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

8 जिलों में बनाए गए हैं 1 हजार 521 आश्रय गृह

विज्ञप्ति के अनुसार, 'सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये गये लोगों में 8 हजार 900 बच्चों के अलावा 1 हजार 131 गर्भवती महिलाएं और 4 हजार 697 वृद्ध व्यक्ति शामिल हैं. इन आठ जिलों में कुल 1 हजार 521 आश्रय गृह स्थापित किये गये हैं. लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल दल नियमित अंतराल पर इन स्थानों का दौरा कर रहे हैं.' मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल स्थिति की समीक्षा करने आज सुबह गांधीनगर में राज्य आपदा अभियान केंद्र पहुंचे. उन्होंने लोगों को राहत उपलब्ध कराने के लिए उठाये गये कदमों की समीक्षा करने के वास्ते शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की.

गुजरात की ओर चक्रवात के बढ़ने की गति हुई कम- आलोक कुमार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी नए अनुमानों का उल्लेख करते हुए राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री को सूचना दी कि, गुजरात की ओर चक्रवात के बढ़ने की गति कम पड़ गई है. विज्ञप्ति के अनुसार, नतीजतन यह शाम के बजाय बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे से लेकर 10 बजे के बीच, 115 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा से लेकर 125 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तट से टकराएगा.

लाइट गुल होने पर जनरेटर सेट तैयार

चक्रवात बिपारजॉय के संबंध में जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, 'बिजली गुल होने की स्थिति में राज्य जलापूर्ति विभाग ने कच्छ, द्वारका और जामनगर जिलों में 25 और मोरबी में पांच जेनरेटर सेट तैयार रखे हैं. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि चक्रवात बृहस्पतिवार (15 जून) को एक प्रचंड तूफान के रूप में जखौ बंदरगाह के नजदीक समुद्र तट से टकराएगा.

ये भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: महाराष्ट्र और गुजरात में NDRF की 33 टीमें तैनात, निचले इलाकों में बारिश और बाढ़ की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget