एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात ATS को मिली बड़ी सफलता, 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में चार वॉन्टेड को किया गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1993 के बॉम्बे सीरियल ब्लास्ट मामले के चार आरोपियों को धर दबोचा है. ये चारों हाल ही में पासपोर्ट मॉडिफिकेशन के लिए भारत आए थे.

1993 Bombay Blast: गुजरात एटीएस ने 1993 के बॉम्बे सीरियल ब्लास्ट मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग से ताल्लुक रखते थे. वहीं गुजरात एटीएस के डीआईजी दीपन भद्रन ने कहा कि, 2 मार्च को जो मुंबई में सीरियल ब्लास्ट हुए थे उसमें ये सभी शामिल थे.

गुजरात एटीएस के डीआईजी ने क्या कहा?

डीआईजी ने आगे कहा कि, “ जांच में पता चला है कि ये चारों आरोपी 1993 मुंबई ब्लास्ट मामले के वांछित अपराधी हैं. इन्होंने दाऊद इब्राहिम के साथ एक मीटिंग में भाग लिया था. दाऊद इब्राहिम के कहने पर ही ये पाकिस्तान गए थे और इन्हें ISI के द्वारा विस्फोट करने की ट्रेनिंग दी गई थी.

आरोपी पासपोर्ट मॉडिफिकेशन के लिए भारत आए थे

डीआईजी दीपन भद्रन ने आगे बताया कि, “उन्हें पीओके में हथियारों और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज का प्रशिक्षण दिया गया था. वे (हाल ही में) पासपोर्ट मॉडिफिकेशन के लिए भारत वापस आए थे, जिसका हमें इनपुट मिलने पर पता चला था.”

फर्जी पासपोर्ट के शक में चारों को हिरासत में लिया गया था

डीआईजी ने कहा कि सूचना मिली थी कि कुछ संदेहजनक लोग अहमदाबाद शहर के अंदर हैं. गुजरात ATS टीम ने इन्हें पकड़ा और पूछताछ की. इनके पास से जो पासपोर्ट मिले, वह गलत नाम और पते पर बनाए गए थे. इसके बाद हमने FIR दर्ज़ कर उन्हें गिरफ़्तार किया, डीआईजी ने कहा कि, “हमने फर्जी पासपोर्ट के शक में चारों को हिरासत में लिया था. विस्तृत जांच करने पर यह पता चला कि वे 1993 के बॉम्बे सीरियल ब्लास्ट के वांछित आरोपी थे. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हत्थे चढ़े आरोपियों के असली नाम अबू बकर, युसूफ भटका, शोएब बाबा, सैय्यद कुरैशी हैं.

12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए थे सीरियल बम ब्लास्ट

बता दें कि मुंबई में 12 मार्च 1993 को सीरियल बम ब्लास्ट किए गए थे. इसमें 257 के करीब लोग मारे गए थे जबकि 7 हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें

Gujarat: आसमान से गिरी रहस्यमयी धातु से हुई भेड़ की मौत, सरकार ने भी अभी तक नहीं दी कोई सफाई

Gujarat Politics: चिंतन बैठक में गुजरात जीतने के लिए बीजेपी की नई रणनीति, जानिए क्या है पार्टी की अगली योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget